बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) 54 साल के हो गए हैं। एक तरफ जहां शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को उनके फैन्स बर्थडे पर ढेरों बधाइयां दे रहा है वही इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख से पत्रकार रोहित खिलनानी उनके केवल पांच मिनट मांग रहा है, इस पर एंक्टर उन्हें पांच सेकेंड देने से भी इंकार कर रहे हैं। इस वीडियो को पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में पत्रकार कह रहे हैं, 'ऐसा मत बोलो, आपकी लाइफ के पांच मिनट भी नहीं मिल सकते क्या मुझे।' इस पर शाहरुख खान कहते हैं, 'मेरी लाइफ है और मेरा टाइम, मैं पांच सेकेंड भी क्यूं दूं।' बता दें, ये डॉयलाग शाहरुख खान की फिल्म 'फैन (Fan)' का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पत्रकार ने कैप्शन में लिखा, 'ये बहुत व्यस्त हैं, अपने 5 मिनट भी नहीं दे सकते लेकिन मैं फिर भी उनको बहुत प्यार करता हूं।'
He is so busy.. can’t even spare 5 mins but I still love him !! 😀Happy Birthday @iamsrk ❤️#HappyBirthdayShahRukhKhan pic.twitter.com/hAzOw3hVrJ
— Rohit Khilnani (@rohitkhilnani)
बता दें, हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के सैकड़ों फैन उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आधी रात से ही उनके बंगले मन्नत के बाहर जमा रहे। मुंबई की बारिश भी उन्हें अपने चहेते सुपरस्टार का बर्थडे मनाने से नहीं रोक सकी। शाहरुख ने बंगले की बालकनी में आकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें फ्लाइंग किस दिया। बालकनी से शाहरुख ने हाथ जोड़ते हुए इशारों में फैन्स से रिक्वेस्ट की कि वे शोर न मचाएं, क्योंकि पड़ोसी सो रहे हैं। दूसरी ओर फैन ने न केवल धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। बल्कि कई ने तो गिफ्ट में रूप में टी-शर्ट्स भी उनकी ओर फेंकीं। इस दौरान ब्लैक स्वेट- शर्ट में शाहरुख काफी कूल दिखाई दे रहे थे। वही अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल शाहरुख खान फिल्मों से दूर है। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। लेकिन खबर है कि शाहरुख अपने 54वें जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा, उनके टॉक शो 'टेड टॉक 2 : इंडिया की नई सोच' का प्रीमियर भी 2 नवंबर को स्टार वर्ल्ड पर होगा। यह शो हर सप्ताह शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट होगा।














