दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का मानना है कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बॉयोपिक बनाने वालों ने जानबूझ कर उनके पति और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर का नाम फिल्म की क्रेडिट सूची में दिया है। शबाना ने ट्वीट किया, ‘यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यह लोगों को इस भ्रम में डालने के लिए जानबूझ कर किया गया है कि जावेद अख्तर ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के लिए गीत लिखे हैं, जबकि ‘ईश्वर अल्लाह तेरे जहां में’ गीत दीपा मेहता की फिल्म ‘1947 अर्थ’ से है।’
Its quite clear this was done with deliberate intentions to mislead public into believing that @Javedakhtarjadu has written the songs for Mr PM Narendra Modi when the song Ishwar Allah Tere JahaN meiN is from @IamDeepaMehta film 1947Earth.
— Azmi Shabana (@AzmiShabana)
इसी सप्ताह के प्रारंभ में स्वयं जावेद अख्तर ने भी ट्वीट पर आश्चर्य जताया था कि उनका नाम फिल्म के ट्रेलर के क्रेडिट में है। उनका नाम गीत श्रेणी में कई अन्य कलाकारों के साथ दिया हुआ है। यह कैसे सम्भव हो सकता है जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गीत लिखा ही नहीं है।
Am shocked to find my name on the poster of this film. Have not written any songs for it ! pic.twitter.com/tIeg2vMpVG
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 22, 2019
अख्तर का ट्वीट वायरल होने के तत्काल बाद फिल्म के एक निर्माता संदीप सिंह ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘चूंकि टी-सीरीज हमारी फिल्म का आधिकारिक संगीत साझेदार है, इसलिए हमने ‘1947: अर्थ’ फिल्म से गीत ‘ईश्वर अल्लाह’ और फिल्म ‘दस’ से ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत लिया। हमने दोनों गीतों के गीतकारों जावेद साहब और समीरजी के नाम क्रेडिट में दे दिए।’ अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने बायोपिक में मोदी का किरदार निभाया है, जो पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली है।














