बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की लाड़ली और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में सारा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में में वे काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनका ये वेकेशन लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद बोल्ड बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऑरेंज कलर बिकिनी में सारा समंदर किनारे अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीरों के साथ-साथ लोगों के ध्यान पोस्ट का कैप्शन भी खींच रहा है। सारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-'विटामिन सी का डेली डोज' #vitaminc #vitaminsea।














