न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर, इलाज के लिए अमेरिका रवाना

संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है। संजय दत्त को स्टेज 3 लंग कैंसर डाइग्नोस हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Aug 2020 11:50:54

संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर, इलाज के लिए अमेरिका रवाना

संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है। संजय दत्त को स्टेज 3 लंग कैंसर डाइग्नोस हुआ है। छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। संजू के एक करीबी दोस्त ने इस बात का खुलासा किया है। संजय दत्त की कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आया था। अब जब यह खबर सामने आई है तो वे इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं।

संजय दत्त ने रिपोर्ट्स आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें वे अपने काम से शॉर्ट ब्रेक लेने की बात कह रहे थे। पोस्ट में लिखा था- 'दोस्तों, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट्स के लिए काम से एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करता हूं कि वे बिल्कुल भी चिंता न करें। साथ ही अनावश्यक रूप से अटकलें भी ना लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं से मैं जल्द ही वापस आऊंगा।'

संजय दत्त के परिवार में पहले भी कैंसर होने की इतिहास रहा है। संजय की मां नरगिस को भी पैंक्रियाटिक कैंसर था। जो 1981 में संजय की फिल्म रॉकी की रिलीज से 3 दिन पहले ही दुनिया से अलविदा कह गई थीं।

12 दिन पहले मनाया 61वां बर्थडे

29 जुलाई, 1959 को मुंबई में जन्में संजय ने 12 दिन पहले ही अपना 61वां जन्मदिन मनाया है। वे दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के इकलौते बेटे हैं। संजय ने तीन शादियां कीं है। उन्होंने तीसरी शादी 2008 में मान्यता से की, जिनसे उनके 2 जुड़वां बच्चे शाहजान और इकरा हैं।

28 अगस्त को रिलीज होगी नई फिल्म 'सड़क 2'

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त काफी बिजी हैं। फिल्म 'सड़क 2' में वे आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगे। 'सड़क 2' 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी फिल्म टोरबाज भी कुछ समय बाद रिलीज होने जा रही है। वहीं, 'केजीफ पार्ट 2' में एक्टर यश के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में संजय दत्त के केजीएफ पार्ट 2 से जुड़ा लुक भी रिलीज हुआ है, जिसमें संजय के लुक की काफी तारीफ भी हुई थी

सेलेब्स ने मांगी सलामती की दुआ

संजय दत्त को कैंसर होने की बात जैसे ही वायरल हुई उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव