न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त ने गिफ्ट में दिए 100 करोड़ रुपये के 4 अपार्टमेंट, मान्यता ने वापस लौटाए

बॉलीवुड में 'बाबा' के नाम से मशहूर एक्टर संजय दत्त ने कैंसर से जंग जीतने के बाद अपनी पत्नी मान्यता को 4 महंगे फ्लैट गिफ्ट किए। जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपये है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 10:21:44

संजय दत्त ने गिफ्ट में दिए 100 करोड़ रुपये के 4 अपार्टमेंट, मान्यता ने वापस लौटाए

बॉलीवुड में 'बाबा' के नाम से मशहूर एक्टर संजय दत्त ने कैंसर से जंग जीतने के बाद अपनी पत्नी मान्यता को 4 महंगे फ्लैट गिफ्ट किए। जिनकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। यह फ्लैट्स मुंबई के सब-अर्बन इलाके में हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि एक हफ्ते के भीतर ही मान्यता ने संजय के इस गिफ्ट को लौटा दिया है। संजय दत्त ने बांद्रा के पाली हिल में इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में ये फ्लैट्स खरीदे थे। इंपीरियल हाइट्स में काफी अमीर सिलेब्रिटीज रहते हैं। खबर है कि इनमें से 2 फ्लैट तीसरे और चौथे फ्लोर पर हैं जबकि 11वें और 12वें फ्लोर पर एक पेंटहाउस है। इन आलीशान अपार्टमेंट्स के साथ संजय को कुल 17 कारों का पार्किंग स्पेस भी मिला था। इन चारों ही फ्लैट की मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। संजय दत्त ने पिछले साल 23 दिसंबर को ये फ्लैट मान्यता को गिफ्ट किये थे। मान्यता ने उन्हें 29 दिसंबर को वापस लौटा दिया। माना जा रहा है कि शायद टैक्स बचाने के लिए मान्यता ने इन फ्लैट्स को लौटा दिया होगा। बता दें कि संजय दत्त का पूरा फाइनैंशल काम मान्यता दत्त ही संभालती हैं।

आपको बता दे, संजय दत्त को पिछले साल 2020 अगस्त के महीने में लंग कैंसर हुआ था और अपना इलाज कराने के मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए थे। संजय दत्त ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर फिल्मी दुनिया में वापसी की है।

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘सड़क 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में भी दिखाई दी थी। वह जल्द ही साउथ के सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'केजीएफ पार्ट 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त अधीरा का रोल अदा करेंगे, जिसका लुक भी कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर