न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान के घर देने वाली बात पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्पी, बताई असलियत

हाल ही में खबर आई थी कि जिनमें कहा गया था कि सिंगिंग सेन्सेशन बनीं रानू मंडल को सलमान खान (Salman Khan) ने 55 लाख का घर गिफ्ट किया है। इस बारे में खुद रानू ने चुप्पी तोड़ी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Sep 2019 3:51:28

सलमान के घर देने वाली बात पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्पी, बताई असलियत

रानू मंडल (Ranu Mondal) को पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने 'एक प्यार का नगमा है' को गाते हुए देखा गया था। जिसके बाद अतिंद्र चक्रवर्ती नाम के एक स्टूडेंट ने उनका विडियो रेकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और वह वायरल हो गया। इस विडियो की ही बदौलत सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने उन्हें स्पॉट किया और रिऐलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाने के अलावा अपनी फिल्म में भी गाने का मौका दिया। इसके साथ ही रानू काफी लोकप्रिय हो चुकी है। वही हाल ही में खबर आई थी कि जिनमें कहा गया था कि सिंगिंग सेन्सेशन बनीं रानू मंडल को सलमान खान (Salman Khan) ने 55 लाख का घर गिफ्ट किया है। लेकिन इस बारें में ना तो कभी सलमान की तरफ से कुछ कहा गया और ना ही रानू मंडल की तरफ से। लेकिन अब इस बारे में खुद रानू ने चुप्पी तोड़ी है। रानू का कहना है कि अगर सलमान घर देते तो इसकी घोषणा जरूर करते। रानू ने नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से बातचीत के दौरान कहा, 'जी नहीं (सलमान खान ने कोई घर नहीं दिया) क्योंकि अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। मेरा मतलब है कि वह बोलते कि हां मैंने रानू मंडल जी को घर दिया है या फिर फ्रेंड को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर अनाउंसमेंट करते ना। वह जब तक नहीं होता है, तब तक यह सोचना तो ठीक नहीं है।'

ranu mondal,ranu mondal on salman khan,ranu mondal on gifting salman khan house,teri meri kahani,salman khan gifted 55 crore house,ranu mondal news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

आगे रानू से जब यह पूछा गया कि क्या वह कभी सलमान से उनकी फिल्मों में गाना गाने के लिए मदद मांगेंगी, तो वह बोलीं, 'जी नहीं, मदद के लिए मैंने किसी को भी नहीं बोला और उनको (सलमान) भी यह बोलना दूर की बात है। एक गायिका के तौर पर मैंने अपने आपको हिमेश जी के हाथों में सौंप दिया था। उन्होंने मुझे 'सुपरस्टार सिंगर' में गाने का मौका दिया। फिर जो गाने मैंने गाए वो सभी को पंसद आने लगे। इसके बाद सब लोग मुझे चाहने लगे। उनका मैं हमेशा शुक्रिया अदा करती हूं। वह मुझे भगवान के रूप में मिले हैं।'

दरअसल, कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुई थीं कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3 में भी रानू को गाने का मौका दिया है। हालांकि रानू मंडल का गाना सोशल मीडिया पर साझा करने वाले और अब उनके मैनेजर बन चुके अतींद्र ने इसे नकार दिया था।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अतींद्र ने कहा था- 'यह सब झूठी खबरें हैं। मुझे इस तरह की अफवाहों के कई फोन कॉल्स मिले हैं। ना तो सलमान खान ने उन्हें घर दिया है और ना ही कोई ऑफर मिला है। असल में रानाघाट स्थानीय प्रशासन ने रानू मंडल को घर दिया है। जिस चैनल ने उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लाइव प्रदर्शन करने का मौका दिया है उन्होंने ही आधार कार्ड बनवाने में मदद की है।'

बता दे, रानू हिमेश की फिल्म 'हैपी हार्डी ऐंड हीर' में दो गाने गाए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने हिमेश के साथ उनके ही एक गाने 'आशिकी में तेरी' को अपनी आवाज दी। रानू के मैनेजर तपन दा ने बताया कि रानू को साउथ से लेकर विदेश से फिल्म गाने के ऑफर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'साउथ से ए आर रहमान के भांजे के सेक्रेटरी ने गाने का ऑफर दिया। इसके अलावा दिल्ली से भी गाने के ऑफर मिले हैं। इसके अलावा दुबई और ऑस्ट्रेलिया से भी ऑफर आ रहे हैं। लेकिन अभी जा नहीं सकते क्योंकि रानू जी का पासपोर्ट नहीं है। उनका पासपोर्ट बनाकर फिर बाहर के बारे में सोचेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव