कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण दुनिया के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लागू है। फिल्मों की शूटिंग भी बंद है। ऐसे में कई स्टार्स वीडियो के जरिए अपने फैन्स कोरोना वायरस और लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर जागरूक कर रहे है। ऐसे में कुछ दिनों पहले सलमान खान ने लोगों को घरों में रहने, स्वस्थ रहने के लिए 'प्यार करोना' सॉन्ग गाया था। यह गाना फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था वहीं, एक फिर सलमान खान (Salman Khan) एक और गाना लेकर आने वाले है। इस गाने के बोल है 'तेरे बिना' इस बात की जानकारी सलमान खान ने एक वीडियो में दी। इस गाने में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आने वाली है।
इस गाने के बारे में सलमान खान ने हाल ही वलुशा डीसूजा को दिए एक इंटरव्यू में बताया। सलमान खान ने कहा 'एक गाना मेरे जेहन में था। तो मैंने सोचा कि इस समय में गाने को रिलीज कर ही देते हैं। तो हमारी बिल्डिंग गैलेक्सी के अंदर एक हमारे बचपन का दोस्त रहता है, जिसका नाम है अज्जू भाटिया। जब उन्होंने यह सॉन्ग सुनाया, मुझे बहुत पसंद आया।' सलमान खान वीडियो में आगे कह रहे हैं, यह गाना किसी फिल्म में फिट नहीं हो रहा था, यह इस तरह का सॉन्ग है। तो मैंने सोचा कि इस गाने को यही पर रिलीज कर देते हैं। अपना प्रोडक्शन हाउस तो है ही।














