'मेहंदी' और 'फरेब' जैसी फिल्मों के अभिनेता फराज खान बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। उनकी कंडीशन क्रिटिकल है। ज़िंदगी की जंग लड़ रहे फराज़ के पास इलाज़ का खर्च भी नहीं है। ऐसे में एक्टर की मदद के लिए एक बार फिर बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान ख़ान सामने आए हैं। उन्होंने फराज़ के मेडिकल बिल का भुगतान किया है। सलमान ख़ान के साथ दुल्हनिया हम ले जाएंगे और कहीं प्यार ना हो जाए जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकी कश्मीरा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी।














