सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'राधे' (Radhey) सिनेमाघर में ही रिलीज होगी। खुद सलमान ने यह कन्फर्म कर दिया है कि यह फिल्म इस साल आने वाली ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सलमान से उनकी ये फिल्म थिएटर में रिलीज करने की रिक्वेस्ट देशभर के थिएटर एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ने की थी और उनकी ये बात मानते हुए अब सलमान खान बता दिया है कि उनकी ये फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।














