न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रहस्यों से भरी है रेखा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, बर्थडे पर जाने कुछ अनसुनी बातें...

बॉलिवुड की दिलकश सदाबहार अदाकारा रेखा (Rekha Birthday) का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 में हुआ था। रेखा (Rekha) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 10:31:30

रहस्यों से भरी है रेखा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, बर्थडे पर जाने कुछ अनसुनी बातें...

बॉलिवुड की दिलकश सदाबहार अदाकारा रेखा (Rekha Birthday) का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 में हुआ था। रेखा (Rekha) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों फिल्मों से दूर रहने के बावजूद रेखा ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। 1954 में जन्मीं रेखा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। करियर के अलावा उनकी जिंदगी में भी कई मोड़ आए, लेकिन आज भी रेखा ने मजबूती से अपनी पहचान बनाई हुई है। उनके अंदाज को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

रेखा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ किसी रहस्य से कम नहीं है। उनके बर्थडे पर आइए जानते हैं रेखा से जुड़ी कुछ अनुसुनी बातें...

- रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। वह साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर जेमिनी गणेशन और तेलुगु एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा जब पैदा हुईं तब उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा के पिता ने लगभग चार शादियां की थीं, लेकिन रेखा की मां से कभी शादी नहीं की।

- रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा की अपने पापा से कभी नहीं बनी। वो उनसे इतनी नफरत करती थीं कि उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गईं।

- रेखा की मां पर इतना कर्ज था कि छोटी सी उम्र में ही उनको काम करना पड़ा। रेखा ने 12 साल की उम्र में तमिल फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। रेखा जब छोटी सी उम्र में काम करके थक जाती थीं और काम पर जाने से मना करती थीं तो भाई उनको मारते थे।

- शुरुआती दिनों में तो आर्थिक तंगी के चलते रेखा को तेलुगु की B और C ग्रेड फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया।

- अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'उमराव जान' उनकी बेहद कामयाब फिल्में हैं।

actress rekha,rekha birthday,rekha acting career,rekha dance,rekha unknown facts,rekha photos,entertainment,bollywood news in hindi

- कहा जाता है कि रेखा ने कई शादियां की है। लेकिन सच क्या है ये सिर्फ रेखा ही जानती हैं। साल 1990 में रेखा (Rekha) ने दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। बाद में मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन रेखा आज भी सिंदूर लगाती हैं।

- ऐसी भी खबरें हैं कि उन्होंने विनोद मेहरा से गुपचुप शादी की। लेकिन सिमी अग्रवाल के शो में रेखा ने इस खबर को खारिज किया था।

- अमिताभ बच्चन, राज बब्बर, विनोद मेहरा, नवीन निश्चल, जीतेंद्र, यश कोहली, किरन कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, साजिद खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ रेखा का नाम जुड़ चुका है।

- रेखा को शुरुआत से ही मेकअप करना बहुत पसंद है। आज भी रेखा जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो सज संवरकर निकलती हैं।

- रेखा को बॉलीवुड की एवरग्रीन डीवा कहा जाता है। उनके पास कोई स्टाइलिस्ट नहीं है। वह अपने कपड़े और लुक खुद ही स्टाइल करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव