न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेखा को 5 मिनट तक जबरन किस करता रहा ये हीरो, कोर्ट तक पहुंच गया था मामला

एक्ट्रेस बनने से पहले रेखा की जिंदगी काफी मुश्किल थी। रेखा की मां पर इतना कर्ज था कि छोटी सी उम्र में ही उनको काम करना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 9:50:43

रेखा को 5 मिनट तक जबरन किस करता रहा ये हीरो, कोर्ट तक पहुंच गया था मामला

बॉलिवुड की दिलकश सदाबहार अदाकारा रेखा (Rekha Birthday) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आज भी वो उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी वो दशकों पहले नजर आती थीं। रेखा आज जिस मुकाम पर हैं, यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें जिंदगी में काफी कुछ झेलना भी पड़ा है। अपने आप में रहस्य रहीं रेखा का जीवन कई विवादों से भरा हुआ है। सालों से मीडिया और दर्शकों की नजरों में छाई रहने वाली रेखा ने अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों को झेला है और सुर्खियां बटोरी हैं।

एक्ट्रेस बनने से पहले रेखा की जिंदगी काफी मुश्किल थी। रेखा की मां पर इतना कर्ज था कि छोटी सी उम्र में ही उनको काम करना पड़ा। रेखा ने 12 साल की उम्र में तमिल फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। रेखा जब छोटी सी उम्र में काम करके थक जाती थीं और काम पर जाने से मना करती थीं तो भाई उनको मारते थे। वहीं पैसे की तंगी की वजह से रेखा को सी ग्रेड की फिल्में तक करनी पड़ीं।

rekha birthday,rekha films,rekha facts,rekha family,biswajeet forcibly kissed rekha,rekha molestation,rekha amitabh bachchan,rekha news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

लेखक यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के अनुसार तब महबूब स्टूडियो में फिल्म 'अनजाना सफर' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म के डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर थे राजा नवाठे। फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल में ही कुलजीत पल (डायरेक्टर), राजा और विश्वजीत (लीड ऐक्टर) एक प्लान तैयार किया, जिसके बारे में रेखा को भनक तक नहीं थी। उस दिन रेखा और विश्वजीत के बीच रोमांटिक सीन शूट होना था। स्ट्रैटिजी का हर आखिरी डीटेल शूट से ठीक पहले तय किया जाता था। जैसे ही डायरेक्टर राज ने 'ऐक्शन' बोला, विश्वजीत रेखा को अपनी बाहों में भरकर उनके होंठ पर किस करने लगे। रेखा ने विश्वजीत को हटाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुके और ये किस 5 मिनट तक चला। कैमरा लगातार रोल होता रहा और डायरेक्टर ने कट नहीं बोला। यूनिट के सदस्य विश्वजीत की इस हरकत पर सीटियां मार रहे थे। लेकिन रेखा की आंखें बंद थीं, जिसमें सिर्फ आंसू भरे हुए थे।

यह किसिंग सीन काफी समय तक सुर्खियों में बना रहा था। इस पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की 'लाइफ मैग्जीन' ने इस पर कवर स्टोरी छापी थी, जिसका टाइटल था- 'द किसिंग क्राइसिस ऑफ इंडिया'।

rekha birthday,rekha films,rekha facts,rekha family,biswajeet forcibly kissed rekha,rekha molestation,rekha amitabh bachchan,rekha news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

विनोद मेहरा से शादी हुई तो चप्पल से किया गया स्वागत

रेखा ने चोरी-चुपके एक्टर विनोद महरा से कोलकाता में शादी कर ली थी। जब वह दोनों कोलकाता से शादी करने के बाद मुंबई लौटे तो नई नवेली दुल्हन रेखा का स्वागत चप्पल से किया गया। जैसे ही नई दुल्हन दरवाजे पर खड़ी अपनी सास कमला मेहरा का आशीर्वाद लेने के लिए पैर छूने लगी, उन्होंने रेखा को धक्का दे दिया। उन्होंने उन्हें घर के अंदर आने से साफ मना कर दिया। उन्होंने रेखा को काफी भला-बुरा कहा। विनोद बीच में समझाने-बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कमला मानने को बिल्कुल तैयार न हुईं। इस दौरान एक ऐसा भी पल आया, जब उन्होंने अपना चप्पल उठा लिया और उन्हें लगभग उससे मार चुकी थीं। रेखा हैरान और कन्फ्यूज़ थीं। फ्लैट के इर्द-गिर्द भीड़ बढ़ने लगी और रेखा हैरान, परेशान और दुखी थीं। वह लिफ्ट की तरफ बढ़ीं और उनकी आंखों से केवल आंसू छलक रहे थे। विनोद उनके पीछे दौड़े और कहा कि वह तब तक अपने घर में ही रुके जब तक कि उनकी मां शांत नहीं हो जातीं।

rekha birthday,rekha films,rekha facts,rekha family,biswajeet forcibly kissed rekha,rekha molestation,rekha amitabh bachchan,rekha news in hindi,entertainment,bollywood news in hindi

बता दे, रेखा के लिए बॉलिवुड के शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे रहे। साउथ से होने की वजह से रेखा हिन्दी भाषा नहीं जानती थीं। इसलिए, उनके साथ हमेशा एक हिन्दी के प्रफेसर साथ हुआ करते थे। उन्हें अपने लुक को लेकर भी काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी। कुछ लोग उन्हें 'ब्लैक सावन' भी कहकर पुकारने लगे थे। एक आम लड़िकयों की तरह रेखा को भी फिल्मी सितारों के प्रति लगाव था। उन्हें जितेन्द्र और मुमताज काफी पसंद थीं। वह मुमताज की इस कदर फैन थीं कि वह उनकी ही तरह मेकअप और डांस की कोशिश करती थीं। जितेन्द्र की एक झलक पाने के लिए सेट पर वह चुपके से पहुंच जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जितेन्द्र की शूटिंग देखने के लिए पुलिस के डंडे भी तक खा चुकी हैं रेखा।

उनकी शादीशुदा लाइफ काफी मुश्किल भली रही है। 1990 में उन्होंने दिल्ली के बिज़नसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। एक साल के बाद अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली, उस वक्त रेखा अमेरिका में थीं। उनकी शादीशुदा लाइफ काफी मुश्किल भली रही है। 1990 में उन्होंने दिल्ली के बिज़नसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। एक साल के बाद अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली, उस वक्त रेखा अमेरिका में थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव