सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ट्विटर का इस्तेमाल एकदम छोड़ दिया था। इतना ही नहीं जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से एनसीबी की पूछताछ हुई थी, उस समय भी उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. उन्हें उस वक्त काफी ट्रोल किया जा रहा था, निशाने पर लिया जा रहा था, लेकिन एक्टर ने किसी भी बात पर रिएक्ट करना ठीक नहीं समझा। लेकिन अब लगभग चार महीने बाद रणवीर सिंह की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट भी उन्होंने एक संदेश देने के लिए किया है।
Let us #Unite2FightCorona ! 👊🏾🧿 https://t.co/zHN9XBCGDa
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 8, 2020














