न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने खरीदी Lamborghini Urus, कीमत 3 करोड़ रुपये, जाने क्या है इसमें खास

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गुरुवार को Lamborghini Urus में दिखाई दिए। रणवीर सिंह ने लंबोरगिनी खरीदी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Oct 2019 11:04:34

रणवीर सिंह ने खरीदी Lamborghini Urus, कीमत 3 करोड़ रुपये, जाने क्या है इसमें खास

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गुरुवार को Lamborghini Urus में दिखाई दिए। रणवीर सिंह ने लंबोरगिनी खरीदी है। Lamborghini Urus दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल के नाम से भी जानी जाती है। अपनी कार के साथ रणवीर सिंह हैप्पी मूड में नजर आये। गुरुवार को वो मुंबई की सड़कों पर टेस्ट ड्राइव के लिए निकले थे। रणवीर स्टीयरिंग व्हील पर बैठे थे। उनकी इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ बताई जा रही है।

ranveer singh,ranveer singh cars,lamborghini,ranveer singh 3 crore car,ranveer singh red car,lamborghini urus,about lamborghini urus,deepika padukone,ranveer singh news,entertainment,bollywood news in hindi

रेड कलर की लंबोरगिनी में रणवीर सिंह का टशन देखते ही बनता है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान रणवीर ने गाड़ी की मैचिंग हैट भी कैरी की थी। हालाकि अभी उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट नहीं आई है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की गाड़ी की खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि लंबोरगिनी Urus भारत में एक सफल मॉडल रही है। हाल ही में लंबोरगिनी ने भारत में Urus की 50 डिलिवरी को पूरा किया। इसी के साथ ही Urus ने 12 महीनों के भीतर सबसे जल्दी 50 डिलीवरी पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया है।

ranveer singh,ranveer singh cars,lamborghini,ranveer singh 3 crore car,ranveer singh red car,lamborghini urus,about lamborghini urus,deepika padukone,ranveer singh news,entertainment,bollywood news in hindi

क्या रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट?

रणवीर सिंह फिलहाल कबीर खान की फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, यह फिल्म भारत के 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित हैl फिल्म में रणवीर, कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कपिल देव (Kapil Dev) की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर की ये पहली फिल्म होगी। वहीं रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में नजर आए थे। इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। मूवी में आलिया भट्ट उनके अपोजिट रोल में थीं।

ranveer singh,ranveer singh cars,lamborghini,ranveer singh 3 crore car,ranveer singh red car,lamborghini urus,about lamborghini urus,deepika padukone,ranveer singh news,entertainment,bollywood news in hindi

क्या खास है Lamborghini Urus में

Lamborghini Urus बेहद पावरफुल है, इसमें 4.0 लीटर का V8 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 641bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह इंजन 8-स्पीड टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स से जुड़ा होगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। महज 3।6 सेकंड में यह कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Lamborghini Urus में 6 ड्राइविंग मोड स्ट्राडा, टेरा (ऑफ-रोड), नेवा (स्नो), स्पोर्ट, कॉर्सा और साबिया (सेंड) शामिल किये हैं। इसमें 21 इंच के एलाय व्हील्स लगे हैं जिन्हें 23 इंच तक बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें 440mm के फ्रंट और 370mm के रियर कार्बोन सेरामिक ब्रेक्स लगे हैं जो 100 की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर महज 33.7 मीटर के दायरे में एसयूवी को रोक देंगे।

पावर के मामले में यह बेंटले से भी काफी आगे है। इसका स्टाइल अनौखा है जोकि किसी को भी इसका दीवाना बना देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका