बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer singh) अपने फैशन सेंस को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में वह कैजुअल टी-शर्ट और कैप में नजर आ रहे हैं, लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने टी-शर्ट के साथ पर्ल नेकलेस पहन रखा है। जिसे लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन 'मधुमती' फिल्म के गाने की लाइन लिखी हैं। रणवीर लिखते हैं- 'सुहाना सफर और ये मौसम हसीन, हमें डर है, हम खो ना जाएं कहीं।' फोटो में रणवीर सिंह होटल की बालकनी में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी इस फोटो में बैकग्राउंड में, बीच का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है।
रणवीर सिंह (Ranveer singh) की इस फोटो पर लोग कमेंट्स कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रणवीर के फैन ही नहीं, उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड भी उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।














