बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गुरुवार को मुंबई में एक छोटे से एक्सीडेंट का शिकार हो गए। ये दुर्घटना तब हुई जब रणवीर डबिंग का काम पूरा करने के बाद लौट रहे थे और उनकी गाड़ी के पीछे आ रहा एक बाइक सवार रणवीर की मर्सडीज SUV से टकरा गया। हालाकि, इस दुर्घटना में न तो उन्हें और न ही उनकी गाड़ी को कोई खास नुकसान हुआ, लेकिन पैपराजी को उनकी कुछ और नई तस्वीरें खींचने का मौका जरूर मिल गया। ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें रणवीर एक्सीडेंट के बाद अपनी गाड़ी की हालत देखते नजर आ रहे हैं।














