काफी समय से चर्चा में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही अफसाना' का नाम बदलकर अब 'रूही' (Roohi) कर दिया है। आज फिल्म के मेकर्स ने दो पोस्टर जारी किए है इसके साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर आज 12 बजे रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार राव ने ट्वीट करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा - 'अपनी रिस्क पर ट्रेलर देखे क्यूंकि इस बार मर्द को ज्यादा दर्द होगा'।
इससे पहले राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर किया। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने पोस्टर को कैप्शन देते हुए कैप्शन में लिखा, 'दुल्हन की तरह सजेगा थिएटर, मगर दूल्हा ले जाएगी रूही। इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है। मैजिक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।' तिया शादी में आपका स्वागत है। मैजिक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।'
अभिनेत्री जाह्नवी ने पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है। मैजिक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।'
Watch the #RoohiTrailer at your own risk kyunki iss baar mard ko jyada dard hoga!
Out now: https://t.co/V1JWva9wGq#Roohi in cinemas 11th March, 2021.#JanhviKapo














