अर्थ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के बेटे एक्टर राहुल खन्ना इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए है। राहुल खन्ना ने अपनी सेमी-न्यूड फोटो को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। हालाकि, राहुल की इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रह है।
राहुल की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेबस भी अपने कमेंट कर रहे है। करण जौहर ने फोटो देखकर कुछ ऐसे रिएक्ट किया है। दरअसल, करण जौहर ने अह... लिखकर एक्सक्लेमेशन भरा रिएक्शन दिया है।
गौरव कपूर ने लिखा- पूरी दुनिया में जितनी भी महिलाएं और पुरुष हैं, वे सब इस फोटो को देखकर थोड़े प्रेग्नेंट से पूरे प्रेग्नेंट होने वाले हैं। ये एक ग्लोबल मेडिकल इमरजेंसी है।














