पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तैश में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दोनों इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है हालांकि, इसके अलावा एक और ऐसी चीज है, जो दोनों को सुर्खियों रखे हुए है वो है दोनों का रिलेशन। जी हां, दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पुलकित सम्राट का कहना है कि इस उनका अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। हाल ही में पुलकित सम्राट से एक इंटरव्यू के दौरान कृति संग उनके मैरिज प्लान्स के बारे में पूछा। स्पॉटबॉय से इंटरव्यू के दौरान पुलकित से पूछा गया कि शादी को लेकर उनके क्या प्लान्स हैं। इसपर पुलकित ने कहा कि फिलहाल दोनों इस बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और दोनों का ध्यान इस समय पूरी तरह से अपने करियर पर है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान पुलकित ने बताया था कि लॉकडाउन में कृति संग उन्होंने कैसे समय बिताया। पुलकित ने इसपर कहा कि- हम लोग कुछ ना कुछ साथ में करते रहते थे। कभी पियानो बजाना, कभी गिटार बजाना, पजल सॉल्व करना या फिर कोई गेम खेलना।
ख़ास बात है कि दोनों इस वक्त बड़े-बड़े बैनर्स के तले फ़िल्में करने में व्यस्त हैं। वैसे पुलकित इस वक्त ज़ी-5 की वेब सीरीज़ कम फ़िल्म तैश में अलग लुक में दिख रहे हैं।
हाल ही में पुलकित ने कृति के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए लिखा- ओए लड़की, हैपी बर्थडे, तुम्हारे साथ जीवन रोचक है। अभी आगे कई सारे रैंडम डांस, बॉलकनी डेट्स, कैंप फायर मूवी नाइट्स और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाना बाकी है।














