न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव रेप केस : आरोपी BJP विधायक के समर्थन में वीडियो जारी कर इस एक्ट्रेस ने कही यह बात...

अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) इस मामले में वीडियो जारी कर एक नए विवाद को खड़ा कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jul 2019 6:51:04

उन्नाव रेप केस : आरोपी BJP विधायक के समर्थन में वीडियो जारी कर इस एक्ट्रेस ने कही यह बात...

उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार की 28 जुलाई को रायबरेली में हुए एक सड़क हादसे की साज़िश की सुईं लगातार बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ घूमती नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर ये मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। वही अब अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) इस मामले में वीडियो जारी कर एक नए विवाद को खड़ा कर दिया है। पायल ने इस वीडियो में कुछ ऐसा कह दिया है कि वो ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने कई तर्क देते हुए आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का समर्थन किया है।

इस वीडियो में पायल रोहतगी ने कहा है, 'इस रेप केस की पूरी कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से ली गई स्टोरी लगती है। आज सोशल मीडिया के दौर में ऐसे खुलेआम गुंडागर्दी कोई नहीं कर सकता, क्योंकि वो पहले से ही जेल में था। ऐसा करके वो अपने गले में फांसी खुद डाल रहा है। विधायक कोई मूर्ख थोड़े ही है जो खुद पर मुसीबत मोल लेगा'। उन्होंने इस वीडियो में ये साफ कहा कि ये उन्हें बीजेपी के लोगों के खिलाफ कोई साजिश लगती है। इसके अलावा उन्होंने कई और मामलों का भी इस वीडियो में जिक्र किया है।

इसी वीडियो में उन्होंने साक्षी मिश्रा के केस का भी जिक्र किया। जिसे मीडिया ने बढ़चढ़ कर दिखाया था। पायल का कहना है कि ये मीडिया द्वारा इसलिए ज्यादा कवर किया गया क्योंकि ये मामला बीजेपी विधायक की बेटी से जुड़ा था। बीजेपी विधायक पर गलत आरोप लगाए जा रहे थे कि वो जातिवाद के कारण अपनी बेटी की शादी उसके प्रेमी से नहीं करना चाहते। इन दोनों मामलों का जिक्र करते हुए पायल कहती हैं कि ये सब बीजेपी के लोगों को फ्रेम करने की सोची समझी साजिश लगती है।

इस वीडियो में पायल ने मीडिया चैनलों को 'अंकल्स एंड आंटीज ऑफ इंडियन मीडिया' कहकर संबोधित किया है। पायल रोहतगी को इस वीडियो पर काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी विवादित मामले पर पायल रोहतगी का बयान आया है। उनके ट्विटर एकाउंट और यूट्यूब चैनल को देखें तो सभी चर्चित मामलों पर अपनी राय रखते हुए पायल वीडियो जारी कर चुकी हैं। किसी वीडियो पर उन्हें सपोर्ट मिलता है तो किसी पर वो बुरी तरह ट्रोल हो जाती हैं।

payal rohatgi,payal rohatgi twitter,payal rohatgi on unnao rape case,bjp mla kuldeep singh sengar,payal rohatgi news in hindi,unnao rape case news in hindi

बता दे, उन्नाव रेप मामले में बीजेपी ने उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर पर पार्टी कड़ी कार्रवाई कर चुकी है। कुलदीप सिंह सेंगर को पहले भी पार्टी से निलंबित किया गया था और उनके निलंबन को हम जारी रखेंगे। कुलदीप सिंह सेंगर का अब बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है, कानून अपना काम करेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीबीआई दोनों मामले की जांच करेगी और जो दोषी होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्यवाई होगी। यूपी सरकार पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो इस पर राजनीति कर रहे हैं। यह एक दु:खद घटना है, जिसे लेकर बीजेपी सरकार बेहद संवेदनशील है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो