न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पति पत्नी और वो' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म को लेकर दो ग्रुप्स में बंटा सोशल मीडिया, हो रही है ये बातें

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Nov 2019 3:42:56

 'पति पत्नी और वो' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज,  फिल्म को लेकर दो ग्रुप्स में बंटा सोशल मीडिया, हो रही है ये बातें

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म में जहां कार्तिक आर्यन 'चिंटू त्यागी' का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं, अनन्या पांडे 'तपस्या' और भूमि पेडनेकर 'वेदिका त्रिपाठी' के रोल में नजर आ रही हैं। पति पत्नी और वो का ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि देखते ही देखते 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कमेंट्स आ गए हैं।

bollywood news in hindi,pati patni aur woh,pati patni aur woh trailer,pati patni aur woh trailer release,ananya panday,kartik aaryan,bhumi pednekar,kartik aaryan as chintu tyagi,pati patni aur woh cast,pati patni aur woh 2019

क्या है ट्रेलर में?

'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) के ट्रेलर की शुरुआत 'चिंटू त्यागी' यानी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के परिचय से शुरू होती है, जो जॉब पाने के बाद भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) से शादी करते हैं। लेकिन ऑफिस में काम करते वक्त उनकी मुलाकात अनन्या पांडे (Ananya Panday) से होती है, जिसे देखते ही वह उन्हें अपना दिल दे बैठते हैं। वीडियो में चिंटू त्यागी का किरदार काफी उभर कर सामने आया है। वहीं, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी अपने-अपनी भूमिका में खूब जमी हैं। मुख्य किरदारों से अलग बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही फैंस अपारशक्ति खुराना की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर दो ग्रुप्स में बंटा सोशल मीडिया

बता दे, ये मूवी 1978 में आई संजीव कपूर, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर की 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी मूवी के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन इसके साथ-साथ नेगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहे है। ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया दो ग्रुप्स में बंटा हुआ है। जहां एक सेक्शन पति पत्नी और वो को फुल एंटरटेनिंग, बवाल, फनी और ब्लॉकबस्टर बता रहा है। कार्तिक आर्यन, अपारशक्ति खुराना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ट्रेलर की आलोचना कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि फिल्म में कुछ नया नहीं है। 90s की फिल्मों की स्टोरीलाइन ली गई है, जो कि अब आउटडेटेड हो गई है। कईयों ने तो फिल्म के फ्लॉप होने की भी घोषणा कर दी है।

रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा पर आधारित 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) 1978 में आई पति पत्नी और वो का रिमेक है, जो कि 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। कॉन्सेप्ट और स्टोरीलाइन के अलावा फिल्म में गोविंदा का सॉन्ग अंखियों से गोली मारे और टोनी कक्कड़ का गाना धीमे धीमे का रीमेक फिल्माया गया है। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा हैं।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव