न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office : 'पल पल दिल के पास' की आठवें दिन ऐसी रही कमाई, प्रस्थानम और द ज़ोया फैक्टर से थी टक्कर

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) को रिलीज हुए आठ दिन बीत चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Sep 2019 10:13:03

Box Office : 'पल पल दिल के पास' की आठवें दिन ऐसी रही कमाई, प्रस्थानम और द ज़ोया फैक्टर से थी टक्कर

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) को रिलीज हुए आठ दिन बीत चुके है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करण देओल (Karan Deol) और एक्ट्रेस सहर बाम्बा की फिल्म 'पल पल दिल के पास ' (Pal Pal Dil Ke Paas) ने शुक्रवार को केवल 50 लाख रुपये की ही कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने आठ दिनों में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है। फिल्म ने कमाई के मामले में अपने साथ रिलीज हुई फिल्म 'प्रस्थानम' (Prasthanam) और 'द जोया फैक्टर' (The Zoya Factor) को पीछे छोड़ दिया है।

pal pal dil ke paas box office collection day 8,pal pal dil ke paas,pal pal dil ke paas movie,karan deol,sahher bambba,sunny deol,entertainment,bollywood news in hindi

द जोया फैक्टर' और 'प्रस्थानम' का प्रदर्शन काफी फीका रहा है। क्योंकि दोनों ही फ़िल्में आठ दिनों में सिर्फ 4.50 करोड़ के आस-पास का कारोबार कर पाई है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि पल पल दिल के पास ने संजय दत्त और सोनम कपूर की फिल्म के मुकाबले लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। बता दें कि फिल्म पल पल दिल के पास को सनी देओल ने डायरेक्ट किया है और धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया है।

अगर करण देओल (Karan Deol) और सहर बांबा (Sahher Bammba) की 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) की कहानी की बात करें तो फिल्म में करण (Karan Deol) एक ट्रैकिंग कंपनी के मालिक हैं, जो मनाली में स्थित है। वहीं सहर बाम्बा फिल्म में दिल्ली की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक असाइनमेंट के बहाने करण की कंपनी को जॉइन करती हैं। इस फिल्म में मनाली की खूबसूरती को बखूबी दिखाया गया है। लेकिन, फिल्म की कहानी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ पाने में कमजोर रही है।

इन तीनों फ़िल्मों को आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) और सुशांत सिंह राजपूत-श्रद्धा कपूर की छिछोरे (Chhichhore) से कड़ी चुनौती मिली। छिछोरे जहां 6 सितम्बर को रिलीज़ हुई थी, वहीं ड्रीम गर्ल 13 सितम्बर को सिनेमाघरों में आयी। दोनों फ़िल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों ने सराहा, जिसके चलते दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन करती रहीं। ड्रीम गर्ल ने 110 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है, जबकि छिछोरे 130 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव