न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Social Media: रानू मंडल और हिमेश के वीडियो का लोग यूँ ले रहे है मजे, वायरल वीडियो

रानू मंडल (Ranu Mondal) ने म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के लिए गाना भी गा लिया है। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर उनसे जुड़े फनी वीडियोज़ भी वायरल होने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Aug 2019 2:33:15

Social Media: रानू मंडल और हिमेश के वीडियो का लोग यूँ ले रहे है मजे, वायरल वीडियो

पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) अब न सिर्फ सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं बल्कि वे बॉलीवुड में भी एंट्री ले चुकी हैं। रानू मंडल (Ranu Mondal) ने म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के लिए गाना भी गा लिया है। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर उनसे जुड़े फनी वीडियोज़ भी वायरल होने लगे हैं। दो शरारती लड़कों ने ऐसा वीडियो बनाया है कि उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। दोनों ने मिलकर अपने कमरे में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो तैयार किया है। एक पाइप लगाकर स्टैंड तैयार किया है और उल्टी बोतल फिट कर उसे माइक बना दिया है।

अब एक लड़का रानू मंडल बनकर माइक पर गा रहा है। वहीं दूसरा टोपी पहनकर हिमेश रेशमिया बना हुआ है। वह इस अंदाज में इशारे कर रहा है, मानो असल रिकॉर्डिंग चल रही हो।

इंटरनेट पर इस तरह के एक नहीं बल्कि कई वीडियोज़ चर्चा बटोर रहे हैं, जिनमें हिमेश रेशमिया की अच्छी नकल उतारी गई है। इन वीडियोज़ पर लोग हिमेश रेशमिया का मजाक बना रहे हैं। Monk नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'हिमेश से अच्छी एक्टिंग तो वीडियो में इस लड़के ने की है।' विजय भट्ट ने लिखा, 'एक तरफ आप हिमेश रेशमिया की तारीफ कर रहे हैं और दूसरी तरफ उन्हीं का मजाक बना रहे हैं।'

ranu mondal video,memes on ranu mondal and himesh reshammiya,ranu mondal viral video,ranu mondal singing,ranu mondal and himesh reshammiya,ranu and himesh recording,funny video,viral video,entertainment

रानू तक कैसे पहुंचे हिमेश रेशमिया

रानू मंडल रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाती थीं। आमतौर पर वो पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजर-बसर करती थीं। एक दिन वहां से गुजरते वक्त यतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) ने रानू का गाना सुना। उन्होंने रानू के गाने की वीडियो रिकॉर्ड‌ कर ली और सोशल मीडिया में अपलोड कर दी।

अब सोशल मीडिया पर कई ऐसे चर्चित पेज हैं, जो इस तरह के वीडियो ढूंढ-ढूंढ कर अपने पेज पर डालते हैं। इसी तरह ये वीडियो ‘बरपेटा टाउन: द प्लेस ऑफ पीस’ को मिला। 28 जुलाई को इस पेज पर वीडियो आते ही तेजी से शेयर होने लगा।

इसके बाद ये वीडियो रियालिटी शो से होते हुए हिमेश रेशमिया तक पहुंचा। हिमेश ने तय किया कि वो रानू को एक गाने में मौका देंगे। उन्होंने संपर्क किया तो बात घूम-फिर कर इस वीडियो को बनाने वाले यतींद्र चक्रवर्ती के पास पहुंची, क्योंकि सबसे पहली बार वीडियो उन्हीं बनाया था, वही जानते थे कि महिला कहां रहती है। यतींद्र से संपर्क होने के बाद उन्हें महिला को लेकर हिमेश से मिलने आने को कहा गया। इसके बाद यतींद्र ने रानू को फ्लाइट से लेकर मुंबई पहुंचे। खबर है कि हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के लिए गाए गाने के लिए रानू को लगभग 6-7 लाख रुपये मिले हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इतना तय है कि संघर्ष भरा जीवन जीने वाली रानू मंडल (Ranu Mandol) की जिंदगी अब पूरी तरह से बदल चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका