शादी के बाद बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने फैंस को एक और खुशखबरी देने जा रही है। नेहा कक्कड़ जल्द ही मां (Neha Kakkar Pregnant) बनने वाली हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी इस खुशी को फैंस के साथ शेयर की है। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो में नेहा ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। नेहा ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- '#KhyalRakhyaKar।'














