न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स कनेक्शन / दीपिका पादुकोण का नाम आया सामने, चैट से खुलासा, समन भेजने की तैयारी में NCB

चैट में जिन N,J,S,D और K के बीच ड्रग्स को लेकर बात हुई है, उसमें D का मतलब दीपिका पादुकोण है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी अब अगले हफ्ते दीपिका को भी पूछताछ के लिए समन भेजने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 10:28:03

ड्रग्स कनेक्शन / दीपिका पादुकोण का नाम आया सामने, चैट से खुलासा,  समन भेजने की तैयारी में NCB

बॉलीवुड ड्रग चैट में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। एक ओर जहां नरकोटिक्स ब्यूरो सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजने की तैयारी में है, वही एनसीबी की इस इंवेस्टिगेशन में जया साहा की मैनेजर करिश्मा से दीपिका पादुकोण की बातचीत के चैट्स सामने आई है। जया साहा सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर थीं जिनसे एनसीबी ने आज पूछताछ की है। जया की Whatsapp चैट में इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था जो जया से सीबीडी ऑयल मांगती हुई दिखी थीं। चैट में जिन N,J,S,D और K के बीच ड्रग्स को लेकर बात हुई है, उसमें D का मतलब दीपिका पादुकोण है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी अब अगले हफ्ते दीपिका को भी पूछताछ के लिए समन भेजने वाली है।

टाइम्स नाउ को एनसीबी के सूत्रों ने बताया है कि ड्रग चैट में D यानी दीपिका पादुकोण जिस K से ‘माल’ यानी ड्रग्स की मांग कर रही हैं, वो K असल में करिश्मा है जो क्वॉन टैलेंट मैनजमेंट एजेंसी की कर्मचारी है। दीपिका के सवाल पर करिश्मा कहती हैं कि मेरे पास है लेकिन घर पर है। मैं बांद्रा में हूं। करिश्मा आगे कहती हैं कि अगर कहो तो मैं अमित से पूछ सकती हूं। इस पर दीपिका का जवाब आता है कि हां, प्लीज। करिश्मा कहती है- अमित के पास है, वह इसे ले जा रहा है। इस पर दीपिका कहती हैं- Hash ना वीड नहीं।

बॉलिवुड ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती तो जेल में है। रिया के बाद सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण का भी नाम जुड़ गया है। सारा, रकुल और श्रद्धा के बाद अब एनसीबी दीपिका को समन भेजने की तैयारी में है। एनसीबी के सूत्रों ने बताया है एनसीबी अब अगले हफ्ते दीपिका को भी पूछताछ के लिए समन भेजने वाली है।

बताते चलें कि एनसीबी की टीम ने सुशांत की पूर्व टैलंट मैनेजर जया शाह और पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को सोमवार को पूछताछ की है। वहीं, जया शाह और श्रुति मोदी से कल यानी मंगलवार को फिर से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले टीम ने दोनों से बीते बुधवार को पूछताछ की गई थी।

आपको बता दे, ऐसी खबरें आई थीं कि रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलिवुड के 25 बड़े सिलेब्रिटीज के नाम लिए थे जो ड्रग्स के इस्तेमाल में शामिल थे। बीते 8 सितंबर को एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में कुबूल किया है कि वह सुशांत सिंह राजूपत के लिए ड्रग्‍स मुहैया करवाती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका