न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'दिल बेचारा' की शूटिंग के बाद से सुशांत के डिप्रेशन में होने के मिलने लगे थे संकेत : रिया च्रकवर्ती

रिया के मुताबिक, सुशांत जब ज्यादा परेशान होते थे तो पुणे के पावना में स्थित अपने फार्म हाउस पर चले जाते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 4:00:22

'दिल बेचारा' की शूटिंग के बाद से सुशांत के डिप्रेशन में होने के मिलने लगे थे संकेत : रिया च्रकवर्ती

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनकी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री रिया च्रकवर्ती का बयान पुलिस ने गुरुवार को दर्ज किया। लगभग 11 घंटे चली इस पूछताछ में कई सवालों के जवाब सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में रिया ने सुशांत के बीच रिलेशन की बात स्वीकार की है। रिया ने पुलिस को बताया है कि वे और सुशांत दोनों बांद्रा स्थित घर पर रहते थे और उनके कहने पर ही उन्होंने यह घर छोड़ा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिया ने बताया कि सितंबर 2019 में 'दिल बेचारा' फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत के डिप्रेशन में होने के संकेत मिलने लगे थे। इसके बाद दोनों डॉक्टर के पास गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयों का एक कोर्स पूरा करने और रेगुलर क्लीनिक आने के लिए कहा था। रिया के मुताबिक, सुशांत कभी-कभी दवाइयां नहीं लेते थे। इस बात की पुष्टि सुशांत के डॉक्टर केरसी चावड़ा ने भी की है।

रिया के मुताबिक, सुशांत जब ज्यादा परेशान होते थे तो पुणे के पावना में स्थित अपने फार्म हाउस पर चले जाते थे।

sushant singh rajput,rhea chakraborty,sushant singh rajput sucide,sushant singh rajput news,entertainment,bollywood news

इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में यह भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था। सुशांत ने रिया से भी अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने को कहा था। रिया का यह बयान बड़ा उलटफेर साबित हो सकता है। क्योंकि इससे पहले कहा जा रहा था क‍ि यशराज फिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म करने से मना किया है। वहीं अब रिया का यह स्टेटेमेंट कुछ और ही बता रहा है।

अंकिता लोखंडे को मिस करते थे सुशांत

उधर, सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा ने खुलासा किया है कि वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को मिस करते थे और उन्हें ब्रेकअप पर पछतावा होता था। पुलिस पूछताश के दौरान केसरी चावड़ा ने बताया कि सुशांत को शो पवित्रा रिश्ता की सह-कलाकार अनीता लोखंडे के साथ रिश्ता टूटने का पछतावा था। सुशांत पिछले एक साल से अवसाद में था और वह रात में सो नहीं पाता था। वह अजीब ख्याल रखता था। अंकिता लोखंडे के साथ उनके ब्रेकअप के बाद कुछ समय के लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन बाद में कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता था।

सुशांत ने आत्महत्या क्यों की यह पुलिस के लिए अभी भी रहस्य बना हुआ है। क्योंकि अभिनेता के घर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं है। सुशांत, डिप्रेशन में थे लेकिन उसकी वजह क्या थी। यह अभी तक सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव