न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दबंग 3 के सेट पर सेलफोन हुए बैन, सलमान खान ने इस वजह से लिया यह फैसला

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग 3 की शूटिंग इन दिनों महाराष्ट्र के फलटन में हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Aug 2019 5:35:34

दबंग 3 के सेट पर सेलफोन हुए बैन, सलमान खान ने इस वजह से लिया यह फैसला

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग 3 की शूटिंग इन दिनों महाराष्ट्र के फलटन में हो रही है। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक स्पेशल ऑर्डर जारी किया है। इस ऑर्डर के मुताबिक, फिल्म के सेट पर सेलफोन पर बैन होगा। य‍ह फैसला खुद सलमान का है। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बैन का कारण है कि सलमान इस फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर के लुक को छिपाना चाहते हैं। साई इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की कहानी जब फ्लैशबैक में होगी और सलमान युवा होंगे उस दौर में वे सलमान खान के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी। दरहसल, इस फ‍िल्‍म में सलमान खान एक नहीं बल्‍कि दो एक्ट्रेसेस से इश्‍क फरमाएंगे। सोनाक्षी स‍िन्‍हा पहले से ही फ‍िल्‍म की कास्‍ट में शामिल थीं जबकि नए किरदार में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर की एंट्री हुई है। इस फ‍िल्‍म में सई और सलमान के बीच लव दिखाया जाएगा। रिपोर्ट ने दावा किया है कि सलमान खान फ‍िल्‍म में सई के लुक को छिपाकर रखना चाहते हैं।

आपको बता दे, नो सेलफोन का नियम इतना सख्त है कि फिल्म से जुड़े क्रू के मेंबर्स को सेट पर एंट्री से पहले अपना मोबाइल फोन काउंटर पर जमा करना पड़ता है। फिल्म के मेकर्स इस बार अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि अप्रैल में जब टीम मध्य प्रदेश के महेश्वर में शूटिंग कर रही थी तब फिल्म का एक गाना ऑनलाइन लीक हो गया था। इस गाने में सलमान कई बैकग्राउंड डांसर्स के साथ नजर आए थे। यही कारण है कि इस बार फिल्म के मेकर्स साई की पहली फिल्म के चलते कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं।

फिल्म की कहानी की बात करे तो इस बार सलमान खान जवां नजर आएंगे। इस बार चुलबुल पांडे को 18 साल से कम उम्र का भी दिखाया जाएगा। दबंग 3 में चुलबुल पांडे के किरदार की पास्‍ट लाइफ को द‍िखाया जाएगा जिसकी वजह से कहानी फ़्लैशबैक में जाएगी। फ‍िल्‍म में तब की कहानी दिखाई जाएगी जब चुलबुल पांडे को पुलिस की नौकरी नहीं मिली थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अरबाज खान, साउथ एक्टर सुदीप मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि सुदीप इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

इस बार सलमान खान का थाना भी बदल जाएगा। दबंग में जहां सलमान खान यानी चुलबुल पांडे लालगंज के थानेदार थे और दबंग 2 में कानुपर के, वहीं इस बार वह पापड़गंज के थानेदार बने नजर आएंगे। आपको बता दें कि पापड़गंज की कोई जगह असलियत में नहीं है। इस जगह को फ‍िल्‍म के ल‍िए क्रिएट किया गया है।

बता दे, दबंग 3 को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये मूवी 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। दबंग 3 की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में सलमान खान, आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो