न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

B'Day Spcl : मनोज कुमार के जीवन से जुड़े कुछ किस्से..., ऐसे बने 'भारत कुमार'

हरिशंकर गिरि गोस्वामी यानी मनोज कुमार (Manoj Kumar) हिंदी सिनेमा के 'भारत कुमार' के तौर पर जाना जाता है। आज 24 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jul 2019 8:56:16

B'Day Spcl : मनोज कुमार के जीवन से जुड़े कुछ किस्से..., ऐसे बने 'भारत कुमार'

हरिशंकर गिरि गोस्वामी यानी मनोज कुमार (Manoj Kumar) हिंदी सिनेमा के 'भारत कुमार' के तौर पर जाना जाता है। आज 24 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। मनोज कुमार को फिल्मों का शौक बचपन से था। फिल्मों को लेकर उनकी दीवानगी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि दिलीप कुमार की फिल्म शबनम में उनके किरदार के नाम पर ही अपना नाम मनोज कुमार रख लिया। एक लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करने वाले इस शानदार एक्टर को हरियाली और रास्ता, वो कौन थी?, हिमालय की गोद में, दो बदन, उपकार, नील कमल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। साल 1992 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। इसके साथ ही उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे सम्मानित अवॉर्ड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड भी मिल चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उनके जहन में फिल्मों में काम करने के ख्याल ने दस्तक दी। मगर फिल्मों के प्रति उनकी रुचि 10 साल की उम्र में ही आ गई थी। मनोज कुमार को केवल उनकी जानदार परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं बल्कि बड़े दिल के लिए भी जाना जाता रहा है।

manoj kumar,manoj kumar birthday,manoj kumar birthday special,manoj kumar age,bharat kumar movies,happy birthday manoj kumar,birthday special manoj kumar,upkaar,wo kaun thi,purab aur pashchim,gumnan,unknown facts of manoj kumar,shor movie,entertainment,bollywood news in hindi

इस एक्ट्रेस के एहसान तले दबे हैं मनोज कुमार

एक समय ऐसा था जब मनोज कुमार को मदद की जरूरत थी लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। ऐसे में नंदा आगे आई थीं और मनोज को सहारा दिया था। ये किस्सा फिल्म 'शोर' से जुड़ा है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर जया भादुरी को फाइनल कर लिया गया था। लेकिन एक छोटे रोल के लिए कोई एक्ट्रेस तैयार ही नहीं हो रही थी। क्योंकि इस किरदार की फिल्म शुरू होने के कुछ देर बाद ही मौत होनी थी। ऐसे में मनोज ने कई एक्ट्रेसेज से बात की। लेकिन कोई उनकी मदद करने को तैयार नहीं था। तब नंदा ने इस रोल के लिए हां कहा था। केवल हां ही नहीं नंदा ने मनोज कुमार के सामने एक शर्त भी रखी थी। नंदा ने मनोज से कहा कि वह इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लेंगी। इस तरह नंदा ने मुश्किल वक्त में मनोज कुमार की मदद की थी। एक इंटरव्यू में मनोज कुमार ने कहा था कि आप किसी के एहसान का बदला नहीं चुका सकते। लेकिन फिर भी मैंने कोशिश की कि नंदा जी का एहसान उतार सकूं। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया।

manoj kumar,manoj kumar birthday,manoj kumar birthday special,manoj kumar age,bharat kumar movies,happy birthday manoj kumar,birthday special manoj kumar,upkaar,wo kaun thi,purab aur pashchim,gumnan,unknown facts of manoj kumar,shor movie,entertainment,bollywood news in hindi

अपनी मंगेतर से पूछकर फिल्मों में काम करना शुरू किया

मनोज कुमार का फिल्मों में काम करने से जुड़ा एक रोचक किस्सा है जिसें कम ही लोग जानते है। मनोज ने अपनी मंगेतर शशि गोस्वामी से पूछकर फिल्मों में काम करना शुरू किया था। मनोज कुमार ने राज्यसभा टीवी को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे वे रिफ्यूजी कैंप में रहते थे और मुश्किलों में जीवन गुजारते थे। इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई को बेहद कम उम्र में खो दिया था। मनोज कुमार ने अपना आपा खो दिया था और वे मारपीट करने लग गए थे। इस दौरान उन्हें पुलिस के डंडे भी खाने पड़े थे। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो उनके पिता ने उन्हें कसम दिलाई कि वे कभी भी मारपीट नहीं करेंगे। दरअसल, जब मनोज को एक फिल्म में लीड एक्टर के रूप में काम करने का ऑफर आया तो उन्होंने कहा कि अपनी मंगेतर की इजाजत के बिना वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे। फिर उन्होंने शशि से इस बारे में बात की। जब शशि रजामंद हो गईं तभी मनोज कुमार ने फिल्म में काम करने के लिए हां कहा। बाद में शशि से ही उन्होंने शादी भी कर ली।

manoj kumar,manoj kumar birthday,manoj kumar birthday special,manoj kumar age,bharat kumar movies,happy birthday manoj kumar,birthday special manoj kumar,upkaar,wo kaun thi,purab aur pashchim,gumnan,unknown facts of manoj kumar,shor movie,entertainment,bollywood news in hindi

लाल बहादुर शास्त्री थे मनोज कुमार के प्रशंसक

मनोज कुमार के प्रशंसकों में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी थे। 1965 के भारत-पाक युद्ध के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने उन्हें जय जवान, जय किसान पर फिल्म बनाने का आग्रह किया। जिसके बाद मनोज कुमार ने उपकार फिल्म बनाई। मनोज कुमार की हिट फिल्मों में वो कौन थी, शहीद, हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में, गुमनाम, पत्थर के सनम, उपकार, क्रांति, रोटी, कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम है। फिल्म उपकार के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो