न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जुग जुग जियो' की टीम पर कोरोना का साया, मनीष पॉल भी हुए संक्रमित

‘जुग जुग जियो’ की टीम पर इस समय कोरोना का साया मंडरा रहा है। वरुण धवन, निर्देशक राज मेहता और नीतू कपूर के बाद अब मनीष पॉल भी अब कोरोना की गिरफ्त में आ चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Dec 2020 12:18:50

'जुग जुग जियो' की टीम पर कोरोना का साया, मनीष पॉल भी हुए संक्रमित

‘जुग जुग जियो’ की टीम पर इस समय कोरोना का साया मंडरा रहा है। वरुण धवन, निर्देशक राज मेहता और नीतू कपूर के बाद अब मनीष पॉल भी अब कोरोना की गिरफ्त में आ चुके है। सभी चंडीगढ़ में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और पूरी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। मनीष मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, वे होम आइसोलेशन में हैं या हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हल्का बुखार होने के बाद मनीष मुंबई लौट आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना कोविड 19 का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट्स पॉजिटिव आईं।

हालांकि, मनीष ने अभी तक अपने कोविड पॉजिटिव होने को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है। वहीं वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात कंफर्म की है।

वरुण ने फोटो शेयर कर लिखा, 'विटामिन फ्रेंड्स। इस महामारी के बीच में अपने काम पर वापस लौटा और कोविड का शिकार हो गया। प्रोडक्शन हाउस ने हर तरह के इंतजाम किए थे। लेकिन लाइफ में कुछ भी तय नहीं होता, खासतौर पर कोविड-19। प्लीज अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें। मैं अपने लिए सोशल मीडिया पर बहुत सारे गेट वेल सून के मैसेज देख रहा हूं, उसके लिए सभी का शुक्रिया।'

आपको बता दें कि नीतू, वरुण और राज मेहता के कोविड पॉजिटिव होने के बाद कुछ दिन के लिए ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। इससे पहले खबर ये भी थी कि फिल्म के बाकी दो स्टार अनिल कपूर और कियारा आडवाणी का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। हालांकि इस खबर में सच्चाई नहीं थी। अनिल कपूर ने ख़ुद ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था- ‘सारी अफ़वाहों को विराम देने के लिए, मेरा कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। आप सबकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया’।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव