टीवी से बॉलीवुड तक में अपनी राह बनाने वाले कुशाल पंजाबी ने आत्महत्या कर ली है। कुशाल पंजाबी अपने पाली हिल स्थित आवास में लटके दिखाई दिए। पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला है। इस मामले की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की गई और पुलिस आगे की जांच कर रही है। कुशाल पंजाबी के आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस सदमे में हैं। आज दोपहर 1 बजे कुशल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुशल पंजाबी की उम्र 37 साल थी।
Ur demise has shocked the hell out of me.I am still in denial @PunjabiKushal I know you are in a happier place,but this is unfathomable.
You really inspired me with the way you saw life, but what was I to know.
I will always remember u as a #dancingdaddy














