कोरोना वायरस के चलते देश के तमाम लोग लॉकडाउन में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लॉकडाउन (Lockdown) के बाद से अपनी दाढ़ी को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल, लॉकडाउन में कार्तिक की दाढ़ी काफी बढ़ गई थी और वह इसे ट्रिम करने को लेकर काफी कंफ्यूज नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके फैन्स से भी पूछा कि क्या उन्हें अपनी दाढ़ी ट्रिम कर देनी चाहिए या नहीं।
हालांकि इस पर उनके फैन्स मिली जुली प्रतिक्रिया देते नजर आए। दाढ़ी ट्रिम करनी है या नहीं कार्तिक इसके बाद भी काफी दिन तक इस पर कंफ्यूज नजर आए। हालांकि फैन्स के लिए अब नई खबर ये है कि कार्तिक आर्यन ने फाइनली अपनी दाढ़ी ट्रिम कर ली है।














