कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। एक्टर कार्तिक आर्यन ने ट्वीट करके अपना, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) का लुक ऑफिशियली रिलीज कर दिया है। कार्तिक को फिल्म में आम आदमी वाला लुक दिया गया है जो कि मूछें रखता है और साइड की सिंपल हेयर स्टाइल रखता है। फिल्म में वे चिंटू त्यागी का रोल निभा रहे हैं। वो पूरी बाजुओं की चेकदार शर्ट पहनकर कफ के बटन लगाकर फॉर्मल पैंट पहनकर अपने ऑफिस वाले बैग के साथ निकलता है। यह फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।
👫......💃🏻
हाये...क्या स्माइल है 😍
Miliye #ChintuTyagi se
Kanpur ke sabse आदर्शवादी Pati😉🤫#PatiPatniAurWoh 👫💃🏻
कार्तिक के बाद भूमि का लुक आया सामने
कार्तिक के बाद भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का लुक भी रिलीज कर दिया गया। जिसमें वे हाथ में किताब पकड़े हुए हैं। भूमि के बारे में लिखा है- जरा हाई मेंटेनेन्स हैं हम। फिल्म में भूमि के किरदार का नाम वेदिका त्रिपाठी रखा गया है। बात करें भूमि पेडनेकर के लुक की तो उन्हें एक स्टाइलिश हाउसवाइफ का लुक दिया गया है। वह साड़ी पहनती हैं और क्योंकि उनके हाथ में CBSC की एक बुक नजर आ रही है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संभवतः वह फिल्म में एक टीचर की भूमिका निभाती नजर आएं। पोस्टर के साथ कार्तिक ने लिखा, "चिंटू त्यागी को वेदिका से अच्छी पत्नी कहां मिलेगी? नजर ना लगे।"
👫..💃🏻#ChintuTyagi jaise Pati ko #Vedika se achhi Patni kahan milegi ?
Nazar na lagey 🧿 😉🤫#PatiPatniAurWoh 👫💃🏻तपस्या के किरदार में अनन्या
फिल्म में वो यानी तीसरा किरदार बनी हैं अनन्या पांडे (Ananya Pandey)। जो तपस्या के रोल में नजर आएंगी। अनन्या के पोस्टर के साथ लिख गया है- ये अग्निपथ है, इसे कोई पार नहीं कर पाया। अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उनका रोल फिल्म में चिंटू त्यागी की सेक्रेटरी का होगा। यलो कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहने और सनग्लासेज लगाए अनन्या काफी अट्रेक्टिव लग रही हैं।
बता दे, पति पत्नी और वो टाइटल से 1978 में भी एक फिल्म बन चुकी है। जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का डायरेक्शन बलदेव राज चोपड़ा ने किया था।🕺🏻💃🏻
Aur #ChintuTyagi ki tapasya bhang karne aa rahi hai #Tapasya ji ❤🤫#PatiPatniAurWoh 👫💃🏻














