बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan0 और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 24 जनवरी को मुंबई के पास अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' में शादी कर ली है। सीमित मेहमान होने की वजह से वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ ही सितारे पहुंचे थे। वरुण और नताशा की शादी में करण जौहर और फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के अलावा कोई भी जाना माना बिग स्टार नज़र नहीं आया। करण जौहर न केवल वरुण धवन की शादी में पहुंचे बल्कि सोशल मीडिया पर उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा है।














