न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना संग ट्विटर वॉर में दिलजीत को मिला बॉलीवुड का समर्थन, सिंगर को बताया पंजाब की आन-बान और शान

कंगना ने हाल ही में किए एक ट्वीट में शाहीन बाग वाली दादी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। पहले तो उन्होंने दावा किया कि वो दादी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुईं और बाद में उन्होंने कह दिया कि ये 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 10:33:23

कंगना संग ट्विटर वॉर में दिलजीत को मिला बॉलीवुड का समर्थन, सिंगर को बताया पंजाब की आन-बान और शान

एक्ट्रेस कंगना रनौत का तल्ख अंदाज उन्हें कई मौकों पर मुसीबत में डाल चुका है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो चुकी है। लेकिन इस सब के बावजूद भी उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब किसानों के चल रहे आंदोलन पर कंगना के एक ट्वीट ने बवाल मचा दिया है।

कंगना ने हाल ही में किए एक ट्वीट में शाहीन बाग वाली दादी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। पहले तो उन्होंने दावा किया कि वो दादी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुईं और बाद में उन्होंने कह दिया कि ये 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। अब वैसे तो कंगना ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कंगना के उस ट्वीट को आधार बनाकर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कंगना पर निशाना साधा। उन्होंने कंगना के दावों को गलत बताते हुए एक वीडियो शेयर किया। महिंदर कौर नाम की एक बूढ़ी दादी का वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा- बंदे को इतना अंधा भी नहीं होना चाहिए। कुछ भी नहीं बोलना चाहिए। ये रहा पूरा सबूत।

इस ट्वीट के जरिए दिलजीत ने कंगना रनौत को आईना दिखाने की कोशिश की। लेकिन एक्टर की ये कोशिश एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई। दिलजीत के एक ट्वीट बाद ही कंगना ने उन पर निजी हमला कर दिया। भड़कीं कंगना ने दिलजीत को जवाब दिया- ओ, करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी सिटीज़नशिप के लिए प्रोटेस्ट कर रही थी, वो बिल्किस दादी जी फार्मर्स के एमएसपी के लिए भी प्रोटेस्ट करते हुए दिखी। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? इसे अभी बंद करो।

इसी के ट्वीट के जवाब में कंगना ने लिखा- सुनो गिद्धों मेरी ख़ामोशी को मेरी कमज़ोरी मत समझना, मैं सब देख रही हूं। किस-किस तरह से तुम झूठ बोलकर मासूमों को भड़का रहे हो और उनको इस्तेमाल कर रहे हो, जब शाहीन बाग़ की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूंगी और तुम लोगों का मुंह काला करूंगी- बब्बर शेरनी।

कंगना के इन ट्वीट्स की रीट्वीट करते हुए दिलजीत ने लिखा- तूने जितने लोगों के साथ फ़िल्म की, तू उन सब की पालतू है? फिर तो लिस्ट लम्बी हो जाएगी मालिकों की? झूठ बोलकर लोगों को भड़काना और इमोशंस से खिलाना वो तो आप अच्छे से जानती हो।

कंगना ने इस ट्वीट का जवाब दिया- 'ओ चमचे चल। तू जिनकी चाट-चाट के काम लेता है, मैं उनकी रोज़ बजाती हूं। ज़्यादा मत उछल, मैं कंगना रनौत हूं। तेरे जैसी चमची नहीं जो रोज़ झूठ बोलूं। मैंने सिर्फ़ शाहीन बाग वाली प्रोटेस्टर पर कमेंट किया था। अगर कई इससे अलग साबित कर दे, तो मैं माफ़ी मांगूंगी।'

दिलजीत को मिला बॉलीवुड का साथ

अब इस ट्विटर वॉर में दिलजीत को पूरे बॉलीवुड का समर्थन हासिल होता दिख रहा है। स्वरा भास्कर से लेकर अंगद बेदी तक, कई सेलेब्स ने खुलकर दिलजीत का सपोर्ट किया है। उन्हें पंजाब की आन-बान और शान बताया जा रहा है। अगर स्वरा दिलजीत को हीरो कह रही हैं तो वहीं श्रुति सेठ उन्हें पंजाबियों की शान कह रही हैं। अंगद बेदी ने भी दिलजीत के स्टैंड का खुलकर स्वागत किया है।

कंगना रनौत और दिलजीत के बीच छिड़ा ये ट्विटर वॉर इस समय चर्चा का विषय बन चुका है। लेकन इस वॉर में दिलजीत, कंगना पर भारी पड़ते दिख रहे हैं क्योंकि उनके तमाम फैन्स इस समय एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव