कबीर खान के डायरेक्शन में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान को रिलीज हुए 5 साल हो चुके हैं। इस फिल्म की कास्ट के साथ-साथ डायरेक्टर कबीर खान भी इसकी पांचवी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर कबीर ने वीडियो शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है।
कबीर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'एक फिल्म जो हमारे दिल से निकली थी और जो हमेशा मेरे लिए स्पेशल रहेगी क्योंकि आप सभी ने बजरंगी भाईजान को अपार प्यार दिया था। आपकी सराहना के लिए शुक्रिया।#5YearsOfBajrangiBhaijaan।' d














