हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को गुरुवार रात तकरीबन 3:30 बजे पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। हैदराबाद के एनएच 44 पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपियों को ढेर किया गया। 27 नवंबर को आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया था और बाद में जिंदा जला दिया गया था। पुलिस के द्वारा किए गए एनकाउंटर पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं, जबकि कई लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ तेलंगाना पुलिस से खुश नजर आ रहे है। अभिनेता ऋषि कपूर समेत कई स्टार्स ने चारों आरोपियों के एनाकाउंट पर ट्वीट किया है।
Congratulations and #JaiHo to #TelenganaPolice for shooting down the four rapists of #PriyankaReddy in an “ENCOUNTER”. चलो! अब जितने भी ल
![]()
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा- 'बधाई और एनकाउंट में रेपिस्ट्स को मार गिराने के लिए #TelenganaPolice को #JaiHo। चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनौना अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और उनके लिए ख़तरनाक से ख़तरनाक सज़ा चाही थी, मेरे साथ ज़ोर से बोलो - #जयहो'।
![]()
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने ट्विटर पर लिखा- 'रेप जैसा संगीन क्राइम करने के बाद तुम कितना भाग सकते हो? थैंक्यू तेलंगाना पुलिस'।
How far can you run away after committing a crime like Rape .. #JusticeForPriyankaReddy #Encounter 🙏🏻 thankyou #Telangana police
— Rakul Singh![]()
अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'वाह तेलंगाना पुलिस, मेरी तरफ से बधाई'।
बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर जहां ये एनकाउंटर हुआ है अब वहां पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई है और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। हैदराबाद में एनकाउंटर की खबर आग लगने की तरह फैली और सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे हैं। स्थानीय लोग लगातार हैदराबाद पुलिस के समर्थन में नारे लगा रहे हैं, लोग ‘हैदराबाद पुलिस जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।
एनकाउंटर के बाद ट्विटर पर लोग इस तरह अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं...Bravo Telangana Police. My congratulations!
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 6, 2019Good news coming from Hyderabad. Sometimes, we need action, not the














