न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

War : ऋतिक-टाइगर को लगा जबरदस्त झटका, रिलीज के दूसरे दिन ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

'वॉर' (War) रिलीज के दूसरे दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को पाइरेसी के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने ऑनलाइन लीक किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Oct 2019 10:02:57

War : ऋतिक-टाइगर को लगा जबरदस्त झटका, रिलीज के दूसरे दिन ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली बॉलीवुड (Bollywood) के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) ने 2 दिन में 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है वही इस बीच फिल्म मेकर्स के लिए बुरी खबर है। 'वॉर' (War) रिलीज के दूसरे दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को पाइरेसी के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने ऑनलाइन लीक किया है।

बताया जा रहा है कि कई बार कानूनी कार्रवाई करने के वाबजूद यह वेबसाइट लगातार अपना डोमेन चेंज करती रहती है और यह भी कहा जा रहा है कि साइट ने फिल्म का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक किया है।

बता दें कि इससे पहले रितिक ने अपने फैन्स से रिक्वेस्ट की थी कि वे इस फिल्म को देखने के बाद इसकी कहानी दूसरे लोगों को न बताएं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और वह चाहते हैं कि लोग खुद देखकर ही इस फिल्म को इंजॉय करें।

war,tiger shroff,tamil rockers,online leak,Hrithik Roshan,movie masti news,war online leak,watch war online,piracy,entertainment,bollywood news in hindi

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 22 से 23 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, यह आंकड़े बंपर ओपनिंग के मुकाबले थोड़ा कम जरूर हैं लेकिन 'वॉर (War)' की इस रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म आज 100 करोड़ का आकाड़ा पार कर लेगी। वॉर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। वॉर 2019 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने सलमान खान की भारत (42.30 करोड़), मिशन मंगल (29.16 करोड़), साहो (हिंदी) (24.40 करोड़) और कलंक (21.60 करोड़) के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है। दरअसल, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को एक साथ पर्दे पर देखने का दर्शकों में क्रेज इतना था कि फिल्म ने अपनी प्रीबुकिंग के जरिए रिलीज से पहले ही 31-32 करोड़ रुपये कमा लिये थे। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा 'वॉर' समीक्षकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही है।

war,tiger shroff,tamil rockers,online leak,Hrithik Roshan,movie masti news,war online leak,watch war online,piracy,entertainment,bollywood news in hindi

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है। फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं। बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन। बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है। कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है। इन सबसे इतर दर्शकों को वॉर में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका