बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फीमेल फैन फॉलोइंग की बात करे तो वह काफी लंबी है। लड़कियां कार्तिक से मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। हाल ही कार्तिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फीमेल फैन घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करती हुई दिख रही है। हालाकि फीमेल फैन द्वारा ऐसा करने पर कार्तिक झेंप गए। दरअसल, कार्तिक की एक क्रेजी फैन उनका घर के बाहर इंतजार कर रही थी। जैसे ही कार्तिक घर से बाहर आए इस फैन ने केवल कार्तिक से मुलाकात ही नहीं की बल्किन अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज भी कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो नहीं मान रही है। कार्तिक आर्यन ने बाद में जाकर उसके साथ सेल्फी भी खिंचाई।
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे। वहीं, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्णा कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा वह इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही 'लव आजकल' के सीक्वल में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान दिखाई देंगी।














