न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ी, गिरफ्तार करने की उठी मांग

एक्ट्रेस रवीना टंडन फिल्म निर्देशक फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की उठने लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Feb 2020 1:41:52

फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ी, गिरफ्तार करने की उठी मांग

एक्ट्रेस रवीना टंडन फिल्म निर्देशक फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की उठने लगी है। दरअसल, इन तीनों के खिलाफ पिछले साल कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत जिस व्यक्ति ने कराई थी उसी ने अब एक महाराष्ट्र पुलिस को एक शिकायती पत्र लिखकर तीनों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मंगलवार को शिकायतकर्ता आशीष शिंदे ने अपनी मांग को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अर्जी दी। ये मामला पिछले साल आए एक हास्य कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। जिसमें एक शब्द को लेकर कॉमेडी की गई थी।

डीजीपी को लिखी अपनी अर्जी में शिंदे ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने लिखा, 'बीड के पुलिस अधीक्षक को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दें।' शिंदे ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये मामला कहां तक पहुंचा इस बारे में बीड के एसी कार्यालय और शिवाजी नगर पुलिस थाने ने कोई जानकारी नहीं दी। इसलिए, मैंने और ईसाई समुदाय के लोगों ने डीजीपी को अर्जी दी है।'

आपको बता दे, स्थानीय एनजीओ के प्रमुख शिंदे ने पिछले साल बीड शहर के शिवाजी नगर पुलिस थाने में फराह, रवीना और भारती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि टंडन और अन्य ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित हुए प्रशनोत्तरी कार्यक्रम 'बैकबैंचर्स' में आक्रामक अंदाज में बाइबिल संबंधी भाव 'हालेलुया' प्रकट किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाद में मामला मुंबई में मलाड थाने में भेज दिया गया, जिसके अंतर्गत आरोपी रहते हैं।

क्या है मामला

दरअसल, पिछले साल क्रिसमस पर आए एक कॉमेडी कार्यक्रम के दौरान 'हालेलुया' शब्द को लेकर फराह खान और भारती सिंह मजाक बनाया था। इसी कार्यक्रम में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। जिसके बाद तीनों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई थी। हालाकि, इन तीनों ने बाद में कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसिया से माफी भी मांग ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव