न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिंदगी से जूझ रहा रानी मुखर्जी का ये को-एक्टर, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

'मेहंदी' और 'फरेब' जैसी फिल्मों के अभिनेता फराज खान बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। फराज के फैमिली मेंबर्स फहाद अबाउशर और अहमद शमून ने एक फंड-राइजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 4:31:54

जिंदगी से जूझ रहा रानी मुखर्जी का ये को-एक्टर, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

'मेहंदी' और 'फरेब' जैसी फिल्मों के अभिनेता फराज खान बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। फराज के फैमिली मेंबर्स फहाद अबाउशर और अहमद शमून ने एक फंड-राइजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने लिखा- मेरा प्रिय भाई, दोस्त और प्यारा कलाकार आज जिंदगी की कगार पर है। उन्होंने अपने कई साल कला जगत को दिए हैं और कैमरे के सामने अपना बेस्ट दिया है। लेकिन आज जीवित रहने के लिए उन्हें मदद की जरूरत है। कृपया फराज को उनकी इलाज की जरूरत के लिए पर्याप्त धन जुटाने में मदद करें। एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में फराज खान की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, 'प्लीज जितना हो सके शेयर कीजिए और कॉन्ट्रिब्यूट कीजिए। मैं भी कर रही हूं। बहुत आभारी रहूंगी अगर आप में से भी कोई कर सके तो।' फराज से जुड़ी बाकी जानकारियां पूजा द्वारा शेयर किए गए फंडरेजर में साझा की गई हैं।

छाती का इन्फेक्शन दिमाग तक पहुंचा

पोस्ट में आगे लिखा गया है- फराज करीब एक साल से खांसी और चेस्ट में इन्फेक्शन से पीड़ित थे। हाल ही में जब उनकी खांसी अचानक बढ़ गई तो उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर्स से परामर्श लिया। परामर्श के दौरान 8 अक्टूबर को जब डॉक्टर्स ने उनकी हालत देखी तो उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद हमने एम्बुलेंस बुलवाई। हालांकि, इसके बाद में जो हुआ, उसने हमें हिलाकर रख दिया। जब एम्बुलेंस रास्ते में थी, तब फराज को दौरा पड़ा। वे अचानक से अनकंट्रोल होकर हिलने लगे। जैसे ही एम्बुलेंस आई और उन्हें स्ट्रेचर पर रखा गया, तब उन्हें एक और दौरा पड़ा।

इसके बाद विक्रम हॉस्पिटल जाते वक्त रास्ते में तीसरा दौरा आया। अस्पताल पहुंचने के बाद हमें पता चला कि दिमाग में दाद के संक्रमण के कारण उन्हें दौरे पड़े थे, जो कि उनकी छाती से फैल गया था।

इलाज में आएगा 25 लाख रुपए का खर्च

पोस्ट के मुताबिक, डॉक्टर्स ने 7-10 दिन तक फराज को क्रिटिकल यूनिट में रखने के लिए कहा है, जिसका खर्च करीब 25 लाख रुपए होगा। चूंकि फराज ने काफी सालों से फिल्मों में काम नहीं किया है। इसलिए 25 लाख रुपए उनके लिए बहुत बड़ी रकम है। फैमिली मेंबर्स ने लिखा है- डॉक्टर्स ने कहा है कि फराज ठीक होकर अपनी नॉर्मल लाइफ जी सकते हैं। लेकिन यह तभी संभव है, जब उन्हें आईसीयू में जरूरी ट्रीटमेंट देने के बाद मेडिकल केयर दी जाए।

कैरेक्टर आर्टिस्ट युसूफ खान के बेटे हैं फराज

फराज खान गुजरे जमाने के कैरेक्टर आर्टिस्ट यूसुफ खान ('अमर अकबर एंथोनी' फेम जेबिसको) के बेटे हैं। उन्होंने रानी मुखर्जी स्टारर 'मेहंदी' (1998) में लीड रोल किया था। इसके अलावा, उन्होंने 'फरेब' (1996), 'पृथ्वी' (1997) और 'दिल ने फिर याद किया' (2001) जैसी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव