न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जजमेंटल है क्या' : मेकर्स पर आर्टिस्ट ने लगाया चोरी का आरोप, कहा - इजाजत तो ले लेते

विवादों के बीच रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya)' ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले चार दिनों में 24.64 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jul 2019 1:52:26

'जजमेंटल है क्या' : मेकर्स पर आर्टिस्ट ने लगाया चोरी का आरोप, कहा - इजाजत तो ले लेते

विवादों के बीच रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya)' ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले चार दिनों में 24.64 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है। शुक्रवार को 5.40 करोड़, शनिवार को 8.02 करोड़, रविवार को 8.62 करोड़ और सोमवार को 2.60 करोड़ का बिजनेस किया। जजमेंटल है क्या मिड बजट की फिल्म है। फिल्म का कुल बजट 30 से 35 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है वही दूसरी तरफ इस फिल्म के मेकर्स पर चोरी का आरोप लगा है। यह आरोप एक यूरोपियन फोटोग्राफर फ्लोरा बोरसी ने लगाया है। फ्लोर बोरसी ने दावा किया है कि जजमेंटल है क्या के मेकर्स ने उनकी इजाजत लिए बिना ही उनके एक फोटोग्राफ की कॉपी कर उसे अपनी फिल्म के पोस्टर पर इस्तेमाल किया। फ्लोरा बोरसी ने सोशल मीडिया पर अपना फोटोग्राफ और फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दोनों को एक समान बताया है।

फ्लोरा बोरसी ने दोनों फोटो का कोलाज साझा करते हुए लिखा, 'कोई समानता दिख रही है? ये बॉलीवुड की फेमस फिल्म जजमेंटल है क्या का पोस्टर है। उन्होंने मुझसे ना इजाजत ली और ना बात करने की कोशिश की। एक बड़ी कंपनी का एक फ्रीलांस आर्टिस्ट के काम को चोरी करना बहुत शर्मिंदगी की बात है।'

फ्लोरा बोरसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के हीरो राजकुमार राव का एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'ये फोटो मुझे कुछ याद दिला रही है। रुकिए ये तो बिल्कुल मेरे फोटोग्राफ की तरह है।'

फ्लोरा बोरसी के ट्वीट के बाद कई लोग फोटोग्राफर के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं और जजमेंटल है क्या के मेकर्स से उनकी गलती मानने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने फोटोग्राफर को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'डियर एकता कपूर, कंगना रनौत आप दोनों से रिक्वेस्ट है कि अपनी पूरी टीम के काम की जांच करें। आपकी नई फिल्म जजमेंटल है क्या बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। लेकिन किसी दूसरे फोटोग्राफर का काम उनकी इजाजत के बगैर कॉपी करना शर्म की बात है।'

- एक यूजर ने तो फोटोग्राफर को जजमेंटल है क्या के मेकर्स पर लीगल केस करने का ही सुझाव दे दिया है। आम लोगों का सपोर्ट देखकर फ्लोरा ने सबका शुक्रिया अदा किया। फ्लोरा ने लिखा, 'मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। लेकिन मैं नहीं चाहती कि कोई भी किसी भी देश के प्रति नफरत दिखाए। ये एक बड़ी इंडस्ट्री और आर्टिस्ट के बीच की बात है।'

फ्लोरा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि पूरी बॉलीवुड इडंस्ट्री को इसके लिए दोषी ठहराना चाहिए। बल्कि फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर कोई गलत काम करता है तो इसके लिए अपने देश को गलत नहीं कहना चाहिए।

बता दे, कमाई के लिहाज से कंगना रनौत की मूवी के लिए ये हफ्ता अहम रहेगा। अगले शुक्रवार सिनेमाघरों में सोनाक्षी सिन्हा की खानदानी शफाखाना रिलीज होगी। वहीं सिनेमाघरों में द लॉयन किंग, सुपर 30 और कबीर सिंह भी लगी हुई है। कंगना की मूवी को सिर्फ 2000 स्क्रीन्स ही मिले हैं।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो