बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं और फैंस उनकी तस्वीरों को ख़ूब पसंद भी करते है। अपने लेटेस्ट पोस्ट में दिशा ने इंस्टाग्राम पर येलो बिकिनी में एक फोटो पोस्ट की है, जिसे महज़ कुछ ही घंटों में 13 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गयी इस फोटो में दिशा समंदर के बीचोंबीच सर्फ बोर्ड पर खड़ी नज़र आ रही हैं और उनके हाथ में एक स्टिक है। दिशा ने इस तस्वीर के साथ लिखा- 'एक्वामैन वाली फीलिंग आ रही है।'














