न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 बार कास्टिंग काउच का शिकार हुई सुरवीन चावला, कहा- डायरेक्टर्स मेरी जांघें और क्लीवेज देखना चाहता थे

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने कास्टिंग काउच (Casting Couch) को लेकर खुलासा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 10:10:43

5 बार कास्टिंग काउच का शिकार हुई सुरवीन चावला, कहा- डायरेक्टर्स मेरी जांघें और क्लीवेज देखना चाहता थे

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने कास्टिंग काउच (Casting Couch) को लेकर खुलासा किया है। सुरवीन ने अपना ऐक्टिंग करियर टीवी शो 'कहीं तो होगा' से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलिवुड के अलावा तेलुगू, कन्नड़, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सुरवीन चावला ने बताया कि वह मनोरंजन जगत में पांच बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्मों के डायरेक्टर उनका क्लीवेज देखना चाहते थे जबकि एक अन्य डायरेक्टर ने उनकी जाघें देखने की इच्छा जताई थी।

'हेट स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस सुरवीन ने बताया कि वह 5 बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। इसमें 3 बार साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में जबकि 2 बार बॉलिवुड में ऐसी घटनाएं उनके साथ घटीं।

surveen chawla,casting couch,hate story,netflix,sacred games 2,entertainment,bollywood news in hindi

सुरवीन चावला ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को वीडियो इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के अलावा मनोरंजन जगत में अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को साझा किया। इस दौरान सुरवीन चावला ने खुलासा किया कि वह पांच बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बॉडी पर कई निर्देशकों ने भद्दे कमेंट किए थे। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर उन्हें क्लीवेज दिखाते हुए देखना चाहते थे। एक अन्य डायरेक्टर ने सुरवीन की जाघें दिखाने के लिए कहा था। सुरवीन ने यह भी कहा कि एक समय था जबकि उन्हें ओवरवेट कहा जाता था।

उन्होंने बताया, 'एक बार मैं एक ऑडिशन देने गई थी और वहां एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मैं ओवरवेट हूं जबकि मैं केवल 56 किलोग्राम की थी और मुझे लगा कि इस आदमी को चश्मा लगाए जाने की जरूरत है।' टीवी में सुरवीन के अनुभव का भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।

surveen chawla,casting couch,hate story,netflix,sacred games 2,entertainment,bollywood news in hindi

सुरवीन चावला ने अन्य डायरेक्टर के बारे में बताते हुए कहा- 'साउथ फिल्मों का एक डायरेक्टर मुझसे कह रहा था कि मैं आपके शरीर का एक-एक इंच देखना चाहता हूं। ये सुनकर मैं अपने कानों पर भरोसा नहीं कर पा रही थीं।'

उन्होंने कहा, 'एक समय ऐसा था जबकि लोग कहते थे कि मैं टीवी के कारण ओवरएक्सपोज्ड हो गई हूं। शुरू में मैंने इस प्रड्यूसर्स से छिपाने की कोशिश करती थी और कहती थी कि मैंने केवल 1 साल तक टीवी में काम किया है लेकिन बाद में मैंने सोचा कि आखिर मैं ऐसा क्यों कर रही हूं? क्या किसी टीम के लिए एक ऐसे आदमी को लेना आसान नहीं होगी जिसे पहले से ऐक्टिंग करनी आती हो?'

सुरवीन चावला ने बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी 2 (Hate Story 2) में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा- 'हेट स्टोरी की रिलीज के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। चीजों को मैंने जिस तरह से सोचा था वैसे नहीं हुई थीं। मैं ये सोचकर खुश थी कि मैंने ये फिल्म की, लेकिन चीजें इससे काफी अलग थीं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव