न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB के हाथ लगी दीया मिर्जा के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी, होगी पूछताछ

दीप‍िका पादुकोण से लेकर सारा अली खान तक, ड्रग्स मामले में नाम आ चुके हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी एनसीबी की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 6:27:35

NCB के हाथ लगी दीया मिर्जा के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी, होगी पूछताछ

एनसीबी (NCB) की जांच में ड्रग्स को लेकर हो रहे खुलासे में बॉलीवुड के बड़ी हस्त‍ियों के नाम सामने आ रहे हैं। दीप‍िका पादुकोण से लेकर सारा अली खान तक, ड्रग्स मामले में नाम आ चुके हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी एनसीबी की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

बता दें कि मंगलवार को ही ड्रग्स कनेक्शन की जांच के दौरान एनसीबी को 40 साल की एक एक्ट्रेस के बारे में भी पता चला था। कहा जा रहा है कि सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और नम्रता शिरोडकर के बाद अब दीया मिर्जा का नाम भी इस मामले में आ गया है। एनसीबी उन्हें पूछताछ के लिए जल्द बुला सकती है।

NCB सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार ड्रग्स पेडलर्स अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद इस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हुआ। दीया की मैनेजर ड्रग्स की खेप उन तक पहुंचाती थी।

बता दे, NCB के हाथ साल 2019 में दीया के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी और सबूत मिले है। बकायदा मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर्स से एक से दो बार मीटिंग भी की थी। इसलिए आने वाले दिनों में पहले एक्ट्रेस की मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। और इसके बाद इस एक्ट्रेस को भी NCB की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है।

dia mirza,ncb,drugs,bollywood news,entertainment,dia mirza news

रवीना बोलीं- सफाई का समय आ गया

बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर सामने आ रहे बड़ी हस्त‍ियों के नाम को लेकर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि दोषी को सजा मिले। रवीना ने लिखा- 'अब सफाई का समय आ गया है। स्वागत है! हमारे आने वाले जेनरेशन की मदद करेंगे। यहां से शुरू करें, इसके बाद दूसरे क्षेत्रों की तरफ बढ़ें। जड़ से उखाड़ फेंके। दोषी, यूजर्स, डीलर्स, सप्लायर्स को सजा दें। फायदा उठा रहे बड़े लोगों निशाने पर हैं, जो दूसरों की तरफ देखते भी नहीं और उनकी जिंदगी खराब कर देते हैं।' रवीना का यह पोस्ट ना किसी के सपोर्ट में है और ना ही किसी के विरोध में है। उन्होंने न्यूट्रल साइड लेते हुए उजागर हो रहे मामलों पर अपना पक्ष रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका