न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई 'मुन्नी' के साथ आया 'मुन्ना' तो बदनाम होना ही था, 'दबंग 3' का गाना रिलीज

सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) का नया सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ (Munna Badnaam Hua )' रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Dec 2019 8:06:36

नई 'मुन्नी' के साथ आया 'मुन्ना' तो बदनाम होना ही था, 'दबंग 3' का गाना रिलीज

सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) का नया सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ (Munna Badnaam Hua )' रिलीज हो गया है। बता दे, इस गाने का ऑडियो पहले रिलीज किया जा चुका था अब कल इसका वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। सलमान के फैंस फिल्म के आइटम नंबर 'मुन्ना बदनाम हुआ' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और गाने के आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। कल रात को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 76 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जहां गाने में सलमान खान का धांसू स्वैग दिखा तो वरिना हुसैन (Warina Hussain) ने भी कमाल का डांस दिखाया है। सलमान खान इस गाने में वारिना के साथ ठुमके लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में सलमान खान के साथ फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा भी नजर आ रहे हैं। गाने में सलमान खान और प्रभुदेवा की शानदार जुगलबंदी नजर आई है। सलमान खान के इस गाने को कमाल खान, ममता शर्मा और बादशाह ने गाया है। वहीं दानिश साबरी ने इसे लिखा है। इसके अलावा गाने का म्‍यूजिक साजिद वाजिद ने कंपोज किया है। प्रभु देवा ने इसको कोरियोग्राफ किया है। इस सॉन्ग में चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) यानी सलमान खान (Salman Khan) अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

Salman Khan,munna badnaam hua,munna badnaam hua song,munna badnaam hua song video,dabangg 3,warina hussain,bollywood news in hindi,salman khan news in hindi,entertainment

बता दें, प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, 'दबंग 3' (Dabangg 3) सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। सलमान खान का आइटम नंबर 'मुन्ना बदनाम हुआ' के बारे में कहना है, 'मुझे इस गाने को करने का ख्याल आया था और मैंने इसका आइडिया अरबाज खान से शेयर किया था। मैं रात को अरबाज के पास गया और उन्हें इसके बारे में बताया। मैंने अरबाज से कहा कि हम 'मुन्ना बदनाम हुआ' आइटम नंबर करेंगे। अरबाज ने मेरा आइडिया सुना और कहा कि आप संतुलन खो चुके हैं। आपने मुझे इसके लिए उठाया है। खैर बाद में इस गाने पर तैयार भी हुए और गाना बनकर तैयार भी हुआ।'

दबंग 3 में सलमान खान (Salman Khan) के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। और यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव