न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोबारा प्रदर्शित होने पर दर्शकों को तरसेंगी यह फिल्में, इतने करोड़ का हुआ नुकसान

बागी-3 से 200 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद थी और इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम से भी यह उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 11:09:34

दोबारा प्रदर्शित होने पर दर्शकों को तरसेंगी यह फिल्में, इतने करोड़ का हुआ नुकसान

कोरोना वायरस के चलते भारतीय फिल्म उद्योग पूरी तरह से बन्द है, जिसके चलते उसे हालात सामान्य होने तक 2500 करोड़ का नुकसान हो चुका होगा। इसके अतिरिक्त फिल्म उद्योग के बंद होने से पहले जिन फिल्मों का प्रदर्शन हो चुका था, उनमें दो फिल्में बागी-3 और अंग्रेजी मीडियम ऐसी फिल्में थीं, जिनसे बॉक्स ऑफिस को यह उम्मीद थी कि यह फिल्में 250 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल होंगी। बागी-3 से 200 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद थी और इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम से भी यह उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेगी।

coronavirus,baaghi 3,angreji medium,box office,bollywood news,entertainment

लेकिन अचानक बदलती हुई परिस्थितियों ने इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर असफल कर दिया। टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-3’ 6 मार्च 2020 को प्रदर्शित हुई थी। कोरोना के चलते इसने बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा से कम ओपनिंग ली। इसने पहले दिन मात्र 19 करोड़ का कारोबार किया, जबकि टाइगर श्रॉफ की बागी-2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ का कारोबार किया था। अपने दस दिन के चलन के दौरान इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया लेकिन यह पूरी तरह से अपेक्षा के विपरीत रहा। इस फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि यह पहले सप्ताह में 150 से ऊपर का कारोबार करेगी।

अपनी बीमारी के चलते लम्बे समय तक परदे से दूर रहे अभिनेता इरफान खान की ‘अंग्रेजी मीडियम’ का हश्र बहुत बुरा हुआ। 13 मार्च 2020 को इसे प्रदर्शित किया गया। तब तक कोरोना का कहर भारत में बरस चुका था। दर्शकों ने सिनेमाघरों से दूरी बनाई जिसके चलते इसने पहले दिन सिर्फ 6 करोड़ का कारोबार किया और दूसरे दिन सिनेमाघरों के बंद होने तक यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ का कारोबार कर सकी। हालांकि इन दो दिनों में जिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखा उन्होंने इसकी सराहना की थी।

coronavirus,baaghi 3,angreji medium,box office,bollywood news,entertainment

दोबारा होंगी प्रदर्शित

इन फिल्मों का निर्माताओं का कहना है कि जैसे ही हालात सामान्य होते हैं और सिनेमाघर खुलते हैं वैसे ही इन फिल्मों को नए सिरे से एक बार फिर से प्रदर्शित किया जाएगा। निर्माता यह कदम इसलिए उठाने की सोच रहे हैं कि वह फिल्मों में लगी अपनी लागत को निकाल सकें। हालांकि इन दोनों फिल्मों के निर्माता इतने शक्तिशाली हैं कि वे यह नुकसान बर्दाश्त कर सकते हैं। दोबार प्रदर्शित होने के बाद दर्शक इन फिल्मों को कम ही देखने जायेगा। वैसे तो कोरोना के डर से वह जल्द सिनेमाघरों की तरफ नहीं आएगा और यदि आता भी है तो वह उन फिल्मों को देखना पसन्द करेगा जो पहली बार प्रदर्शित हो रही होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव