न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Drug Case: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

नसीबी को उनके घर से 85.5 ग्राम गांजा मिला था। पूछताछ के दौरान भारती ने गांजा सेवन की बात कबूल कर ली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 2:50:02

Drug Case: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। एनसीबी को उनके घर से 85.5 ग्राम गांजा मिला था। पूछताछ के दौरान भारती ने गांजा सेवन की बात कबूल कर ली थी।

कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11:30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। दो ड्रग पेडलर्स के साथ भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि दो पेडसर्स की रिमांड एनसीबी को मिल गई है।

कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए। रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रकुल प्रीत (Rakul Preet Singh) का नाम भी सामने आया और उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर भी छापेमारी हुई थी और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव