न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा, छिछोरे ने पहले दिन में कमाए इतने करोड़ रूपये

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म छिछोरे (Chhichhore) रिलीज हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Sep 2019 11:44:41

वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा, छिछोरे ने पहले दिन में कमाए इतने करोड़ रूपये

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म छिछोरे (Chhichhore) रिलीज हो चुकी है। नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे, नवीन पॉलीशेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Chhichhore Box Office Collection) सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म पहले दिन 6-8 करोड़ कमा सकती है। फिल्म ने धीमी शुरूआत की थी मगर शाम तक प्रदर्शन बेहतर होता गया। साहो के सामने ये फिल्म रिलीज हुई है मगर इसके बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रही है। मूवी को वर्ड ऑफ माउथ का अच्छा फायदा मिल रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करेगी। माना तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म की कमाई से साहो के बिजनेस पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। क्योंकि साहो को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ नहीं मिला है और फिल्म की कमाई उम्मीद के हिसाब से थोड़ी पीछे रह गई है। ऐसे में छिछोरे को बॉक्स ऑफिस पर काफी फायदा मिल सकता है।

साल 2016 में निर्देशक नितेश तिवारी ने आमिर खान को लेकर फिल्म 'दंगल' बनाई थी। यह फिल्म आमिर खान की थी और इस फिल्म के लिए आमिर ने खूब प्रमोशन किए थे। अब 3 साल बाद नितेश 'छिछोरे' फिल्म लेकर आए हैं, इस फिल्म का कोई बज़ नहीं रहा, सुशांत सिंह राजपूत प्रमोशन से वैसे भी दूर भागते हैं और श्रद्धा कपूर 'साहो' के प्रमोशन में व्यस्त रहीं। फिल्म के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा था- मैं बॉक्स ऑफिस को लेकर ज्यादा प्रेशर नहीं ले रहा हूं। बस मुझे इस बात की चिंता है कि दंगल से मैंने लोगों के मन में जो एक्सपेक्टेशन जगाई है वो इस फिल्म के जरिए भी बरकरार रखने में मैं सफल हो पाऊं। बॉक्स ऑफिस की जहां तक बात है तो ये पूरी तरह से डेस्टिनी पर डिपेंड करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका