न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA Protest: प्र‍ियंका चोपड़ा ने कहा - हर आवाज जरूरी है, अमिताभ बच्चन, सलमान, आमिर की चुप्पी पर उठे सवाल

नागरिकता संशोधन एक्ट यानी Citizenship Amendment Act (CAA) को लेकर पूरे देश में विरोध चल रहा है। इसके विरोध में अलग-अलग राज्यों के लोग एकजुट हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 3:56:26

CAA Protest: प्र‍ियंका चोपड़ा ने कहा - हर आवाज जरूरी है, अमिताभ बच्चन, सलमान, आमिर की चुप्पी पर उठे सवाल

नागरिकता संशोधन एक्ट यानी Citizenship Amendment Act (CAA) को लेकर पूरे देश में विरोध चल रहा है। इसके विरोध में अलग-अलग राज्यों के लोग एकजुट हो गए हैं। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगा दी है। इतना ही नहीं यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। यहां पुलिस वालों की गाड़ियों में आग लगा दी गई। इसके अलावा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी हुई है।

इस बिल के विरोध में देशभर के कई यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स विरोध कर रहे हैं। कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज स्टूटेंड्स के प्रोटेस्ट का सपॉर्ट कर रहे हैं और दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और पुलिस के बीच हुए युद्ध का बॉलीवुड स्टार्स निंदा भी कर रहे है।

एक्टर्स जैसे परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, जावेद अख्तर, विशाल भरद्वाज, फरहान अख्तर और अनुराग कश्यप ने जामिया के बच्चों का साथ देने और उनके खिलाफ हुई हिंसा का विरोध किया। इस मामले पर अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट

प्रियंका ने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी और छात्रों के साथ हुई हिंसा की निंदा की। प्रियंका ने लिखा कि शिक्षा हर बच्चे का सपना है। शिक्षा ही वो चीज है जिसने उन्हें सोचने की स्वतंत्रता दी है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण तरीके से उठी आवाज का जवाब हिंसा से देना गलत है। हर आवाज जरूरी है। और हर आवाज भारत को बदलने में सहायक होगी।

priyanka chopra,Shah Rukh Khan,caa protests,shah rukh khan silence,caa delhi protest,caa uttar pradesh protest,entertainment,bollywood news in hindi

अनुराग कश्यप ने कहा - देश में इमर्जेंसी लगी है

इससे पहले अनुराग कश्यप प्रोटेस्ट का सपॉर्ट करते हुए ट्विट किया। अनुराग ने लिखा एक बार फिर देश में इमर्जेंसी लगी है। दरअसल यूपी के डीजीपी ने ट्वीटर कर बताया कि धारा 144 लगाई गई है और 19 दिसंबर को किसी भी तरह से एकत्रित होने की कोई इजाजत नहीं है। कृपया किसी प्रदर्शन में भाग न लें। पैरंट्स से अनुरोध है कि अपने बच्चों को समझाएं।

इससे पहले अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन से जुड़ी एक तस्वीर ट्वीट की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इसके खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए। फरहान अख्तर ने ट्वीट में लिखा कि यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।

जहां कई स्टार्स अपनी बात लोगों तक पहुंचा दी है वहीं और भी कई बड़े स्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान आदि अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव