न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बॉबी’ में ऋषि कपूर को नहीं ‘राजेश खन्ना’ को लेना चाहते थे राजकपूर, लेकिन उनके पास ‘खन्ना’ की फीस के पैसे नहीं थे

70 के दशक में अपने पिता राजकपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से अपना करियर शुरू करने वाले ऋषि कपूर को राजकपूर ने ‘बॉबी’ के जरिए बतौर रोमांटिक नायक परदे पर पेश किया

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 1:52:18

‘बॉबी’ में ऋषि कपूर को नहीं ‘राजेश खन्ना’ को लेना चाहते थे राजकपूर, लेकिन उनके पास ‘खन्ना’ की फीस के पैसे नहीं थे

70 के दशक में अपने पिता राजकपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से अपना करियर शुरू करने वाले ऋषि कपूर को राजकपूर ने ‘बॉबी’ के जरिए बतौर रोमांटिक नायक परदे पर पेश किया। ‘बॉबी’ से रोमांटिक नायक के तौर पर अपने कदम जमा चुके ऋषि कपूर ने अपने करियर में सबसे ज्यादा भूमिकाएँ एक पागल प्रेमी के तौर पर कीं। फिल्म के पोस्टर पर ऋषि कपूर का नाम देखकर दर्शक समझ जाते थे कि एक और प्रेम कहानी हमने देखने जानी है।

यादें / जानिए ऋ‍ष‍ि कपूर को किसने दिया था निकनेम 'चिंटू'

bobby,rishi kapoor,rajesh khanna,rishi kapoor news,rishi kapoor dies,bollywood news

ऋषि कपूर ने राज कपूर की 1970 की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में डेब्यू किया, जो बाद के किरदार के बचपन का चित्रण था। 1973 की फिल्म ‘बॉबी’ में डिंपल कपाडिय़ा के साथ उनकी पहली मुख्य भूमिका थी। बॉबी को लेकर कहा जाता था कि राजकपूर ने यह फिल्म ऋषि कपूर को फिल्म उद्योग में स्थापित करने के लिए बनाई थी। 2012 में अपने एक साक्षात्कार में ऋषि कपूर ने कहा था कि, ‘‘एक गलत धारणा थी कि फिल्म मुझे अभिनेता के रूप में लॉन्च करने के लिए बनाई गई थी। फिल्म वास्तव में ‘मेरा नाम जोकर’ के कर्ज का भुगतान करने के लिए बनाई गई थी। पिताजी एक किशोर प्रेम कहानी बनाना चाहते थे और वह उसमें राजेश खन्ना को लेना चाहते थे लेकिन उनके पास राजेश खन्ना को फिल्म में लेने के लिए पैसे नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने मुझे इस फिल्म में बतौर नायक पेश किया।’’ ज्ञातव्य है कि ‘बॉबी’ भारत में 70 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई।

मौत से पहले ऋषि कपूर ने किया था ये आखिरी ट्वीट, कोरोना वॉरियर्स के लिए बजाई थी थाली

bobby,rishi kapoor,rajesh khanna,rishi kapoor news,rishi kapoor dies,bollywood news

जिन दिनों ऋषि कपूर का उदय हुआ उन दिनों बॉलीवुड में रोमांटिक नायक के तौर पर राजेश खन्ना का बोलबाला था। उन दिनों उनके अतिरिक्त ऐसा कोई रोमांटिक नायक नहीं था जिसके पीछे युवा पीढ़ी पागल थी, लेकिन जैसे-जैसे ऋषि कपूर का करियर बढ़ता गया, उन्होंने राजेश खन्ना से यह खिताब छीन लिया। ऋषि कपूर ने राजेश खन्ना के साथ भी परदे पर काम किया और परदे के पीछे उन्होंने राजेश खन्ना को फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में निर्देशित किया।

मुश्किल होगा ‘रऊफ लाला’ को भुलाना, चला गया हिन्दी सिने इतिहास का सबसे बड़ा रोमांटिक नायक

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव