एक्टर संजय दत्त के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। संजय दत्त का कैंसर ठीक हो गया है। उनके करीबी दोस्त और ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल ने इस बात की जानकारी दी है। शाम तक संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता भी ऑफिशियली डिक्लेयर कर सकते हैं। दरअसल, सोमवार को 61 साल के संजू की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) रिपोर्ट सामने आई, जिसमें वे कैंसर फ्री पाए गए। पीईटी स्कैन कैंसर की सबसे ऑथेंटिक जांच मानी जाती है, उसमें पता चल जाता है कि पीड़ित की कैंसर सेल्स की क्या हालत है।














